*बच्ची को देर रात्रि शौच कराने निकली मां पर पड़ोसी दबंगों द्वारा ज्वलनशील प्रदार्थ डाला गया*
जौनपुर - मछलीशहर थाना अंतर्गत ग्राम बरईपार कपूरपुर की 40 वर्षीय किरन पत्नी राधेश्याम को कल देर रात्रि जलने व पैर में चोट लगने के कारण घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, आपको बता दें कि किरन को उसके दबंग पड़ोसी द्वारा ज्वलन प्रदार्थ डालकर जलाने की कोशिश किया गया, पीड़ित किरन ने पत्रकारों से बताया की जब देर रात बच्ची को शौच के लिए दरवाजे से बाहर निकली ही थी की पड़ोसी दबंगों द्वारा पीछे से अचानक ज्वलनशील प्रदार्थ डालकर जलाने की कोशिश किया गया साथ ही दरवाजे से अंदर जाते समय दरवाजा बंद किया गया जिसमें बुरी तरह फसने के कारण किरन का पैर फस कर टूट गया, उक्त घटना के समय पीड़िता की बच्ची ने गांव के तीन व्यक्ति को भागते हुए देखा था जिसके बाद परिजनों द्वारा आनन फानन में घायल किरन को मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां चिकित्सक द्वारा जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया, जिला अस्पताल में घायल किरन का चल रहा इलाज, मामला पहुंचा मछलीशहर थाना,
No comments:
Post a Comment