Wednesday, 19 January 2022
जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते सड़क सहित अन्य विकास कार्यो में पिछड़ा धौरा टांडा"#AUMTV786Beraily,
"जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते सड़क सहित अन्य विकास कार्यो में पिछड़ा धौरा टांडा"________________________________ १- कस्बे के जागरूक युवा अब नहीं रहेंगे खामोश प्रत्याशियों से वोट मांगते समय विकास कार्यों की करेंगे सीधी बात २-कन्या डिग्री कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, सरकारी अस्पताल, धौरा टांडा से आटामांडा सड़क कि कस्बे को है बेहद जरूरत ३- मुस्लिम बहुल कस्बे पर उसके आसपास बसे दर्जनों गांवों के किसानों की है इस मार्ग के लिए दर्दनाक पीड़ा धौरा टांडा /भोजीपुरा( बरेली )--तहसील सदर की बड़ी नगर पंचायत शहर लोक सभा व भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला धौरा टांडा विकास से कोसों दूर है लगभग चालीस हजार आबादी का यह कस्बा अपनी बदहाली पर रो रहा है यूं तो इस कस्बे में "स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय राममूर्ति लाल जी ने जन्म लिया जो इस कस्बे के लिए गर्व की बात है आज उनके पुत्र देव मूर्ति मेडिकल कॉलेज, इंजीनियर कॉलेज आदि संचालित कर देश-विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं उस से कस्बे का मान बढ़ता है मगर बड़े दुख की बात है कि यह सब होते हुए भी नैनीताल फोरलेन से कस्बे को जोड़ने वाली आटा मांडा--- धौरा टांडा सड़क इतनी दयनीय स्थिति में है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती करीब आठ माह पूर्व लोक निर्माण विभाग ने ₹सत्रह करोड़ का प्रस्ताव इस रोड का शासन को बनाकर भेजा था जिसमें चौड़ीकरण के सातरोड को मजबूत बनाने का प्रस्ताव है क्योंकि कस्बे में दर्जनों राइस मिल, लघु उद्योग हैं जिनके लोड वाले वाहन लगातार गुजरते हैं इसी के साथ ही कस्बे से जुड़े दर्जनों गांव के किसानों का गल्ला व गन्ने से भरी ट्राली यहां से गुजरती रहती है इसलिए रोड चौड़ीकरण के साथ मजबूत स्थिति में पड़े जब इस बाबत लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों से बात की तो उनका एक ही जवाब के हमारा जो काम करने का है कर दिया बाकी आप देखे हमारे पास इतना बजट नहीं कि हम करा सकें अब बात करते हैं जनप्रतिनिधियों की तो क्षेत्रीय विधायक बहोरान लाल मोर्य से इस रोड के लिए संघर्ष कर रहे हैं युवा समाजसेवी डॉ तंजीम सिराज व इंजीनियर मोहम्मद तारिक का कहना है कि उन्होंने विधायक जी से बात की तो उन्होंने कहा प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी विभाग से भिजवा दिया है मगर यहां यह बात एक विचारणीय है कि सत्ता के विधायक आठ माह पूर्व प्रस्ताव करवाएं और इतने लंबे अंतराल में बजट स्वीकृत ना हो सके जिस कारण रोड ना पड़े यह आश्चर्य का विषय है इसे तो जनप्रतिनिधि की उदासीनता ही कहा जाएगा जबकि 2016 में इस रोड का निर्माण उस समय के विधायक शहजिल इस्लाम अंसारी ने करवाया था पर अब यहां का युवा जागरुक हो चुका है वह कहते हैं अब होगी बात मुद्दों की जो भी प्रत्याशी वोट मांगने हमारे बीच आएगा उस से कस्बे के विकास व रोड के लिए सीधी बात होगी कस्बे के तौसीफ अहमद, अब्दुल वाहिद चौधरी ,रोहित कुमार गुप्ता, रामस्वरूप गंगवार नेताजी ,तस्लीम अहमद, तफसीर अहमद ,मोहम्मद अमजद उर्फ अन्ना, अब्दुल शाहिद सिद्दीकी ,विजय पाल गंगवार, खतीब अहमद, मोहम्मद इरफान ,मोहम्मद साहिल सिद्दीकी ,नाजिर हुसैन सैफी, मोहम्मद अफजल,फैसल मालिक आदि युवाओं का कहना है कि जो प्रत्याशी कस्बे की सड़क कन्या डिग्री, कॉलेज राजकीय इंटर कॉलेज, सरकारी अस्पताल की बात करेगा उसको हमारा समर्थन रहेगा और इन मुद्दों की अलख पूरे कस्बे व आसपास के गांवों में जलाई जाएगी ताकि हमारे क्षेत्र का उद्धार हो सके बताते चलें पूर्व में डॉक्टर तंजीम सिराज समाजसेवी इंजीनियर मोहम्मद तारिक व सपा नेता तनवीर उल इस्लाम के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन इस रोड के लिए किया गया था मगर नतीजा जीरो रहा जिसका रिजल्ट अभी तक नहीं निकल पाया जिससे कस्बा वासियों में रोष व्याप्त है
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
फरीदाबाद में अलफलाह विश्वविद्यालय के चारों ओर आतंक का कारखाना पकड़ा गया है जिसमें अंडरग्राउंड 200 वर्ग मीटर का एक भयानक गोला बारूद बम बनाने ...
-
* अब भी खाओगे घर से बाहर, होटल दुकान की पनीर??* हाईवे पर किसी सस्ते से सस्ते ढाबे में खाना खाइये, मेन्यू में कम से कम 6 आइटम पनीर के होंगे ...
-
* एक दिन की छुट्टी मतदाता बनाएगी लापरवाही जिंदगीभर की मतदाता सूची से छुट्टी कर देगी* चुन्ना आपको है। सभी प्रदेश और जनपद वासियों ...
No comments:
Post a Comment