Monday, 24 January 2022

शिव सेना हिन्दुस्तान ने "समान विचारधारा" पर आधारित शिवसेना (अखण्ड भारत) को दिया पूर्ण समर्थन, शिवसेना (अखण्ड भारत) उतारेगी संपूर्ण उत्तर प्रदेश में अपने प्रत्याशी।#AumTv786,

ज़बर्दस्त ब्रेकिंग‼️‼️
---------------------------------------
रिपोर्ट -- उपेन्द्र श्रीवास्तव
---------------------------------------
शिव सेना हिन्दुस्तान ने "समान विचारधारा" पर आधारित शिवसेना (अखण्ड भारत) को दिया पूर्ण समर्थन, शिवसेना (अखण्ड भारत) उतारेगी संपूर्ण उत्तर प्रदेश में अपने प्रत्याशी
---------------------------------------
मोंगा (पंजाब) -- शिव सेना हिन्दुस्तान के संयोजक,(प्रदेश अध्यक्ष) उत्तर प्रदेश, विजय कुमार मिश्र ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष  शेर-ए-हिन्द पवन कुमार गुप्त के दिशानिर्देश व कथनानुसार शिव सेना हिन्दुस्तान की उत्तर प्रदेश ईकाई ने शिवसेना (अखण्ड भारत) को आगामी उत्तर प्रदेश के चुनाव में ऐतिहासिक विजय श्री का वरण करने हेतु अपना पूर्ण समर्थन दे दिया है,अब शिवसेना (अखण्ड भारत) उत्तर प्रदेश की सभी सीटों से अपने महारथी उतारेगी,जिसमें पूर्वांचल की अयोध्या सहित तमाम बहुचर्चित सीटें भी सम्मिलित है। सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से गहन विचार-विमर्श जारी है ,अति शीघ्र सभी घोषित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी, दो मोबाइल नम्बर जारी करते हुए विजय कुमार मिश्र ने बताया कि इस संबंध में इच्छुक उम्मीदवार चुनाव लड़ने हेतु 9914760388 और 7889250630 पर नि:संकोच संपर्क कर सकते हैं। आवश्यक पदाधिकारियों की नियुक्ति और फेरबदल आगामी 2 दिनों में पूरी कर ली जाएगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेना (अखण्ड भारत) अजय मेहता ने भी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके आगामी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में समर्थन देने के लिए संयोजक, शिवसेना हिन्दुस्तान,उत्तर प्रदेश, विजय कुमार मिश्र का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि विजय कुमार मिश्र को अतिशीघ्र शिवसेना (अखण्ड भारत) में भारी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, ताकि उत्तर प्रदेश में शिवसेना (अखण्ड भारत) का विस्तार तेजी से किया जा सके।

No comments:

Post a Comment