Monday, 24 January 2022

रिजवान खान बनाये गए विधानसभा प्रभारी,भाजपा मछ्ली शहर----------------------------------------रिपोर्ट -- उपेन्द्र श्रीवास्तव व एहतेशाम खान----------------------------------------

रिजवान खान बनाये गए विधानसभा प्रभारी,भाजपा मछ्ली शहर
----------------------------------------
रिपोर्ट -- उपेन्द्र श्रीवास्तव व एहतेशाम खान
----------------------------------------
जौनपुर -- अध्यक्ष,भारतीय जनता पार्टी,अल्पसंख्यक मोर्चा,काशी क्षेत्र अब्दुल कलाम अंसारी ने आज 22 जनवरी 2022 को रिजवान खान का प्रभारी विधानसभा ,अल्पसंख्यक मोर्चा,भाजपा,मछली शहर के पद पर सर्वसम्मति व हर्षोल्लास से मनोनयन किया।प्रभारी बनाये जाने की सूचना मिलते ही सर्वप्रथम रिजवान खान ने अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा,भाजपा, काशी क्षेत्र, अब्दुल कलाम अंसारी का तह-ए-दिल से शुक्रिया अदा करते हुए उनको आश्वस्त किया कि जिस आशा और विश्वास से इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं पूर्ण निष्ठा और लगन के साथ निभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगा,विश्वास नहीं टूटने दूंगा। नवनियुक्त प्रभारी ने जिलाध्यक्ष रामविलास पाल का भी हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मछ्ली शहर विधानसभा क्षेत्र के समस्त निवासियों से विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से मिलकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के हित में किये गए कार्यों को उनको, जनता को बताऊंगा व जागरूक  करूँगा,और भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए दिलोजान से प्रेरित भी करूँगा।

No comments:

Post a Comment