Thursday, 20 January 2022

*आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत कप्तान सहित स्थानीय पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च*#AumTv786Behraich,

*आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत कप्तान सहित स्थानीय पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च*

कर्नलगंज, गोण्डा । आगामी 22 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के कप्तान सहित पी ए सी के जवानों व स्थानीय फोर्स के साथ नगर कर्नलगंज में रूट मार्च किया गया। विदित हो कि आगामी माह 27 फरवरी को विधानसभा क्षेत्र के चुनाव हेतु मतदान होना है जिससे मतदान को निष्पक्ष व सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों व पीएससी बल के साथ क्षेत्र में रूट मार्च करके लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की,वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चुनाव में खलल डालने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ने कर्नलगंज बस स्टॉप‌ चौराहे से भारी पुलिस बल व पीएससी बल के साथ पैदल रूट मार्च कर अपराधियों में पुलिस का खौफ और लोगों का विश्वास जागृत किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में खलल डालने वाले पर मुकदमा कर जेल भेजा जाएगा। वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थानीय लोगों से बात-चीत कर भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील भी की गई।


No comments:

Post a Comment