Thursday, 20 January 2022

*बहराइच एक व्यापारी को अपहरणकर्ता ने कैसरगंज टोल प्लाजा पर छोड़ फरार हो गए*#AumTv786Behraich,

*बहराइच एक व्यापारी को अपहरणकर्ता ने कैसरगंज टोल प्लाजा पर छोड़ फरार हो गए*
अरकापुर गांव निवासी कपड़ा व्यवसाई दुकान बंद कर रात में बाइक से घर जाते समय कुछ दूरी पर अज्ञात बदमाशों ने चार पहिया वाहन लगा दिया। इसके बाद व्यवसाई का अपहरण कर सभी लखनऊ की ओर ले जाने लगे। कैसरगंज में टोल देते समय व्यापारी ने शोर मचा दिया। जिस पर बदमाश अपहर्ता को छोड़कर फरार हो। 20 हजार बिक्री का नकदी भी लेकर चले गए। पुलिस तीन नामजद समेत चार के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के अरकापुर के मजरा लोनियनपुरवा गांव निवासी चंदन पुत्र पुत्ऊ कपड़ा व्यवसाई है। बुधवार रात नौ बजे चंदन दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। उनके पास बिक्री का 20 हजार रूपया भी थी। व्यापारी दुकान बंद कर बाइक से अपने घर जा रहे थे।बदमाशों ने व्यापारी को जबरन खींचकर वाहन में बैठाया रास्ते में फोर व्हीलर पर सवार चार लोग चंदन को रोककर जबरन गाड़ी पर खींचकर बिठा लिया। इसके बाद मुंह में कपड़ा ठूंस कर हाथ बांधकर सीधे हुजूरपुर मार्ग होते हुए कैसरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत टोल प्लाजा पर पहुंचे। लखनऊ बहराइच मार्ग पर स्थित टोल पर टैक्स देने के लिए वाहन रुका। तभी व्यापारी ने शोर मचा दिया। चंदन के शोर मचाने पर अपहरणकर्ता व्यापारी को गाड़ी से नीचे धकेल कर फरार हो गए।घटना की सूचना 100 नंबर पुलिस को टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने दिया। जिस पर पुलिस पहुंच कर चंदन को कैसरगंज थाने ले गई। घटना की सूचना ग्राम प्रधान अरकापुर गोली राम को दिया। रात में ही परिवार के लोग व प्रधान थाना कैसरगंज पहुंचे।जहां पुलिस ने लिखा पढ़ी कराकर चंदन को परिजनों के हवाले किया। इस मामले में चंदन की तरफ से तीन नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध पत्र थाना पयागपुर में दिया गया है। थाना अध्यक्ष पयागपुर ने बताया कि चंदन की तरफ से तहरीर मिली है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। कुछ लोगों को फखरपुर पुलिस ने पकड़ा है, इसकी जांच चल रही है।तीन लोग हिरासत में, जल्द होगा घटना का राजफाश
थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि व्यापारी के अपहरण की जांच चल रही है। व्यापारी ने जिस तरह से चार लोगों के बारे में बताया है, उनमें से तीन लोगों को फखरपुर पुलिस गाड़ी सहित  हिरासत में लिया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment