Thursday, 20 January 2022

स्लग:-लूट के विरोध में ज्वेलर्स को बदमाशो ने मारी गोली,#AumTv786Moradabad,

मुरादाबाद से मोहम्मद सुलेमान की रिपोर्ट

स्लग:-लूट के विरोध में ज्वेलर्स को बदमाशो ने मारी गोली
मुरादाबाद के थाना मुंडापांडे क्षेत्र में शाम के समय अज्ञात तमंचे धारी बदमाशो ने लूट का विरोध करने पर ज्वैलर्स को दुकान में घुस कर गोली मार दी, गोली दो लोगो को लगी है , जबकि हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को घेर कर मोके से पकड़ लिया गया है , दो बदमाश मोके का फायदा उठा कर भग गए है , दिन दहाड़े लूट की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुच गए, और घायल ज्वेलर्स को इलाज के लिए  अस्पताल भेजने के बाद मामले की जांच में जुट गए है

मुंडापांडे इलाके स्थित हाइवे किनारे के मार्किट में उस समय हड़कम्प मच गया जब हथियार बन्द बदमाशो में वर्मा ज्वैलर्स की दुकान में घुस कर लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की, उनकी दुकान लूटने आये बदमाशो से ज्वैलर्स भिड़ गए , अपने आपको घिरता देख एक तमंचा धारी बदमाश ने दुकान स्वामी सुमित वर्मा पर फायर कर दिया, जिससे वो घायल होकर गिर गए, लेकिन इसी बीच ज्वेलर्स के साथ मौजूद कर्मचारी ने बदमाशो को ललकारते हुए डंडे से वॉर कर दिया , जिसमे एक बदमाश मोके पर ही पकड़ा गया जबकि बाहर खड़े बदमाश मोके से फरार हो गए, इस लूट की घटना के दौरान दुकान स्वामी और एक कर्मचारी को गोली लगी है जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लूट की सूचना पर एसपी सिटी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुँच गए और पूरे मामले की जांच में जुट गए है, एसपी सिटी का कहना है कि जल्दी ही अन्य बदमाश पकड़ लिए जाएंगे

बाइट:-दुकान कर्मचारी
बाइट:-अखिलेश भदोरिया(एसपी सिटी)


No comments:

Post a Comment