Tuesday, 1 February 2022

पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन का 177वाँ दिन*#Aumtv786jounpur,

*पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ    सत्याग्रह आन्दोलन का 177वाँ दिन*

जौनपुर। सत्याग्रह आन्दोलन के 177वें दिन पत्रकार उत्पीडन, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में यशवन्त कुमार गुप्त द्वारा 'सत्याग्रह आन्दोलन' जारी रहा। यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित तमाम लोगों को आन्दोलन के मुख्य बिन्दुओं से अवगत कराया गया।
  आन्दोलन के समर्थन में विजय प्रकाश मिश्र, प्रेम प्रकाश मिश्र, रियाजुल हक, सन्दीप यादव, ओम प्रकाश यादव,  विनोद कुमार सिंह, अरूण यादव, विकास शुक्ला व अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment