Tuesday, 8 February 2022

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महासचिव संजय विनायक जोशी को भारतीय गौरक्षा वाहिनी पदाधिकारियों ने किया सम्मानित,#AumTv786,

प्रेस विज्ञप्ति

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महासचिव संजय विनायक जोशी को भारतीय गौरक्षा वाहिनी पदाधिकारियों ने किया सम्मानित

दिल्ली : भारत का एकमात्र सुप्रसिद्ध संगठन भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय कुंवर राकेश सिंह परिहार जी, संस्थापक एवं राष्ट्रीय महामंत्री माननीय ठाकुर ज़ीशान चौहान जी तथा आर के फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष माननीय ठाकुर आर के चौहान जी एवं युवा मुस्लिम परिषद प्रमुख डॉ. सुहेल चौधरी जी , व राष्ट्रीय प्रभारी एवं महासचिव माननीय ठाकुर फरहान चौहान एडवोकेट जी ने भारतीय जनता पार्टी (RSS ) के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्री संजय विनायक जोशी जी से उनके दिल्ली आवास पर जाकर शील्ड देकर भेंट की व शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर माननीय संजय विनायक जोशी जी ने घर आये भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों का तहे दिल से स्वागत किया।
इस मौके पर माननीय ठाकुर ज़ीशान चौहान जी ने राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष चर्चा की, एवं मुस्लिम समुदाय के उत्थान एवं प्रगति को लेकर खास गुफ्तगू की, तथा देश में हो रही गौ हत्या गौ तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए तथा गौ माता के प्रति अनदेखी को लेकर विचार व्यक्त किए। डॉ. सुहैल चौधरी जी ने मुस्लिम समुदाय के उत्थान को लेकर विशेष चर्चा की। श्री संजय विनायक जोशी ने गौ हत्या और गौ तस्करी पर एवं मुस्लिम समुदाय के उत्थान को लेकर भारत सरकार द्वारा विशेष कानून बनाने के लिए एवं गौ हत्या गौ तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आश्वासन दिया। इस मौके पर भारतीयों गौ रक्षा वाहिनी के तमाम राज्यों से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment