Friday, 29 July 2022
देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और बहुत जल्द स्वावलंबी भारत का सपना साकार होगा*
स्वावलंबी भारत अभियान अंतर्गत चलने वाले आत्मनिर्भर भारत के उपलक्ष में आज खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज रामपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ! जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लि. के अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री श्री सूर्य प्रकाश पाल रहे ! उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि *देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और बहुत जल्द स्वावलंबी भारत का सपना साकार होगा* उन्होंने कहा अब देश के लोगों को अपने घरेलू उद्योग और घरेलू उत्पादों को ही बढ़ावा देना चाहिए ! हमें ऐसे रोजगार पर अपनाना चाहिए जिससे हम खुद रोजगार पा सकें और दूसरों को भी रोजगार दे सकें ! भारत देश का हर नागरिक स्वदेशी के लिए जागरूक हुआ है इस शुभ अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती संगीता गुप्ता ने भी आत्मनिर्भर बनने का छात्राओं को संकल्प दिलाया ! वेवसाइक विषय की अध्यापका जीनत परवीन और वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती ममता रानी ने संबोधन किया ! स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक फरहत अली खान ने सभी वक्ताओं मुख्य अतिथि और छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया !
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
फरीदाबाद में अलफलाह विश्वविद्यालय के चारों ओर आतंक का कारखाना पकड़ा गया है जिसमें अंडरग्राउंड 200 वर्ग मीटर का एक भयानक गोला बारूद बम बनाने ...
-
* अब भी खाओगे घर से बाहर, होटल दुकान की पनीर??* हाईवे पर किसी सस्ते से सस्ते ढाबे में खाना खाइये, मेन्यू में कम से कम 6 आइटम पनीर के होंगे ...
-
* एक दिन की छुट्टी मतदाता बनाएगी लापरवाही जिंदगीभर की मतदाता सूची से छुट्टी कर देगी* चुन्ना आपको है। सभी प्रदेश और जनपद वासियों ...
No comments:
Post a Comment