गौशाला के महाराज ने केसरिया हिंदू वाहिनी की टीम को बताया पाकिस्तानी आतंकवादी
शनिवार लगभग बारह बजे के समय केसरिया हिंदू वाहिनी की टीम मृत गौ वंश का अंतिम संस्कार करने के लिए पहुंची थी। जिसकी सूचना उप जिलाधिकारी को दे दी गई थी। इसके बाद केसरिया हिंदू वाहिनी टीम ने देखा कि 2 गोवंश गौशाला परिसर से बाहर आ रहे थे। जिसकी सूचना केसरिया हिंदू वाहिनी की टीम द्वारा गौशाला के कर्मचारियों को दी गई ।इस पर गौशाला के कर्मचारियों ने बताया कि गोवंश गलती से बाहर चले गए होंगे ।इसके बाद केसरीया हिंदू टीम की नजर गौशाला परिसर में मृत गोवंश पर पड़ी जिसकी जानकारी टीम ने कर्मचारियों से लेने पर उन्होंने बताया कि यह गोवंश हाल ही में मरा है ।जबकि देखने पर प्रतीत हो रहा कि मृत गौवंश काफी पहले का मृत है क्योकि उसकी आंखें भी पंछी नोच चुके थे उसके बाद गौशाला परिसर में दो गोवंश गंभीर हालत में पड़े हुए थे इन सब को देख ही रहे थे कि पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी मुकेश कुमार के पास ब्लाक प्रमुख नजीबाबाद का फोन आया और फोन पर उन्होंने प्रभारी से अभद्रता से बात की इसको लेकर केसरिया हिंदू वाहिनी के सभी कार्यकर्ता गौशाला के सामने रोड के किनारे केसरिया हिंदू वाहिनी के बैनर तले धरने पर बैठ गए जिसकी सूचना पर मंडावली थाना अध्यक्ष नरेंद्र गौड़ अपनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को लेकर गौशाला परिसर में पहुंचे और गौशाला के महाराज श्री श्याम से उनकी समस्या सुनने को कहा जिस पर महाराज ने थानाध्यक्ष के सामने केसरिया हिंदू वाहिनी का कार्यकर्ताओं को पाकिस्तानी आतंकवादी कह डाला इस पर थानाध्यक्ष ने महाराज को गलत शब्द ना बोलने का आग्रह किया। इस मौके पर केसरिया हिंदू वाहिनी के सदस्य मुकेश कुमार अनुकूल शर्मा राकेश शर्मा पुष्पेंद्र शर्मा देवेंद्र शर्मा सुनील कुमार बंटी कुमार मूलचंद आकाश रोहित तथा अन्य के साथ ब्लॉक नजीबाबाद की समस्त टीम शामिल रही।
No comments:
Post a Comment