Friday, 9 December 2022

भाजपाइयों ने जीत का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया एवं मिठाइयां एक दूसरे को खिलाकर बधाइयां व मुबारकबाद दी:बदर खानस्योहारा (डॉ०उस्मान ज़ैदी)

भाजपाइयों ने जीत का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया एवं मिठाइयां एक दूसरे को खिलाकर बधाइयां व मुबारकबाद दी:बदर खान। 
स्योहारा (डॉ०उस्मान ज़ैदी)
गुजरात एवं रामपुर में भाजपा की जीत पर भाजपाइयों ने लड्डू बाँट कर जीत का जश्न मनाया  , भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं स्योहारा नगर पालिका से भाजपा के भावी उम्मीदवार बदर खान ने स्टेशन रोड स्थित अपने कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बाँट कर भाजपा की गुजरात एवं रामपुर में शानदार जीत का जश्न मनाया , इस अवसर पर बदर खान ने कहा कि यह सब पूरे विश्व को नई दिशा दिखाने वाले वाले  भारत के ऊर्जावान प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी  एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी जी दुवारा चलायी जा रही रही जन कल्याण योजनाएं एवं देशहित में किये जा रहे कार्यों का परिणाम है  , भारतीय जनता पार्टी बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों का विकास करने में जुटी है और देश को विश्व पटल पर अग्रणी स्थान पर पहुंचा दिया है , स्योहारा भाजपा मंडल महामंत्री महेंद्र सैनी ने कहा की स्योहारा नगर पालिका में हिन्दू एवं मुस्लिम का अनुपात 25 : 75  का है पिछले चुनाव में भाजपा लगभग 1800 वोटों से हार गयी थी वोटें के इस  बड़े अंतर को कम करना एक चुनौती है इस कारण भाजपा को जीत के लिए मुस्लिम मतों की आवश्यकता जरूर पड़ेगी चूँकि बदर खान ही स्योहारा में एक ऐसे नेता है जो हिन्दू एवं मुस्लिम दोनों के ही समाज का  वोट लेने में सक्षम हैं इस कारण भाजपा के जिताऊ उम्मीदवार है स्योहारा में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी  इस अवसर पर भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री अनिल जैन सलीम टाइगर, अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा नगर अध्यक्ष मोहम्मद अकरम अल्वी मनोज भटनागर , भाजपा नेता  नौशाद अंसारी , सुल्तान राणा , मिंटू चौहान , खुर्शीद बिड़ला , विकास कुमार , शैलेन्द्र बब्बू , आमिर उमर , सुखवीर सिंह , राजू रस्तोगी , अधिवक्ता अनुराग भटनागर , प्रमोद बाल्मीकि , अविनाश जोशी , रईस अहमद आदि मौजूद रहे!!

No comments:

Post a Comment