Wednesday, 14 December 2022

आज होगा खंड विकास कार्यालय पर छुट्टा पशुओं को लेकर भाकियू का अनिश्चितकालीन आंदोलन:गजेन्द्र सिंह टिकैत!स्योहारा(डॉ०उस्मान ज़ैदी)

आज होगा खंड विकास कार्यालय पर छुट्टा पशुओं को लेकर भाकियू का अनिश्चितकालीन आंदोलन:गजेन्द्र सिंह टिकैत!
स्योहारा(डॉ०उस्मान ज़ैदी)
भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेन्द्र  सिंह टिकैत के नेतृत्व में आज होने वाले खंड विकास कार्यालय पर आंदोलन को लेकर लिखित में थानाध्यक्ष राजीव चौधरी को सूचना दी!
गजेंद्र सिंह टिकैत ने बताया क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में छुट्टा पशुओं का आतंक किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं! और जंगल आने जाने में किसानों को चोटिल कर रहे हैं! जिन्हें लेकर कई बार खंड विकास अधिकारी को चेताया गया न्याय पंचायत स्तर पर गौशाला का निर्माण हो लेकिन प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं ग्राम गल्ला खेड़ी में एक गौशाला 6 महीने से निर्माणाधीन है कार्य रुका पड़ा है गौशाला के निर्माण कार्य को पूर्ण कराने तथा न्याय पंचायत स्तर पर गौशाला बने तथा नगर पंचायत मे गौशाला बनवाने तथा क्षेत्र की सभी समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा  क्षेत्र के सभी किसानों से अपील की है अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं!
इस अवसर पर छोटे सिंह यादव सत्यवीर सिंह विकास चौधरी सुखबीर सिंह महेश यादव मारूफ सफीक अहमद आदि मौजूद रहे!

No comments:

Post a Comment