Monday, 12 December 2022

सपा नेता व उसकी पत्नी के खिलाफ रेप पॉक्सो सहित कई धाराओं में मुदमा दर्ज, पुलिस ने भेजा जेल*

*सपा नेता व उसकी पत्नी के खिलाफ रेप पॉक्सो सहित कई धाराओं में मुदमा दर्ज, पुलिस ने भेजा जेल*

👉🏻 *आसपा से जिला पंचायत वार्ड नंबर 5 से चुनाव भी लड़ चुका है आरोपित*

*सहारनपुर।* कोतवाली बेहट इलाके के *गांव पानसर निवासी कथित सपा नेता सुरेश कुमार पुत्र बलबीर व उसकी पत्नी रूबी* के खिलाफ कोतवाली देहात में *रेप, पॉक्सो व 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज* किया गया है। आरोप है कि सपा नेता ने तांत्रिक विद्या के ज़रिए नाबालिग को अपने वश में किया और करीब दस दिन अपने घर में रखकर उसके साथ रेप किया। पीड़ित मां ने आरोप लगाया कि सुरेश ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ शादी करने की भी बात कही है। आरोप है कि पूरी घटना में सुरेश की पत्नी रूबी ने भी उसका साथ दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित सपा नेता सुरेश कुमार निवासी पानसर को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। चर्चा है कि रेप के आरोपित को बचाने के लिए *एक सपा विधायक के करीबी और बेहट विधानसभा सीट से विधायक बनने के ख्वाब देख रहे एक सपा नेता ने पुलिस पर पूरा दबाव बनाया और एड़ी चोटी का जोर लगा दिया* लेकिन पुलिस ने महिला सुरक्षा के मद्देनजर सपा नेता के नाजायज दबाव को नजरंदाज कर आरोपित को जेल भेज दिया है। चर्चा है कि अब उक्त सपा नेता आरोपित रूबी को बचाने के प्रयास में लगा है। अब देखना ये होगा कि पुलिस सपा नेता के दबाव में आरोपित सुरेश की पत्नी रूबी को बचाती है या कानून का पालन करते हुए जेल भेजेगी..!!

No comments:

Post a Comment