*लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र पटेल*
नई दिल्ली/अहमदाबाद - गुजरात में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद भूपेंद्र पटेल लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बन गए हैं। भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को सीएम पद की शपथ ले ली है। बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड 156 सीटें जीती हैं। कांग्रेस के खाते में सिर्फ 17 सीटें ही आई, जबकि आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत अपराह्न 2 बजे नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में भूपेंद्र पटेल को शपथ दिलाई। पटेल के साथ कुछ नए मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है। बीजेपी शासित तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण स्थल पर पहुंचे हैं।
No comments:
Post a Comment