Saturday, 3 December 2022

मुख्य अभियंता आरपी सिंह ने गौसपुर में कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया नांगल सोती।

मुख्य अभियंता आरपी सिंह ने गौसपुर में कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया   
नांगल सोती। 
                            गौसपुर में कटान रोकने के लिए अस्थायी तटबंध बनाने का कार्य पूूरा हो गया है। सिंचाई विभाग ने कटान क्षेत्र में 18 अस्थायी स्टड बनाए है। मुरादाबाद के मुख्य अभियंता ने कटान क्षेत्र और अस्थायी तटबंधों का निरीक्षण का किया।
सिंचाई विभाग ने बरसात से पूर्व ही गांव गौसपुर में कटान रोकने के लिए अस्थायी तटबंध बनाने का कार्य पूूरा कर लिया है। जेई मनोज कुमार ने बताया कि गांव के कटान क्षेत्र में बल्ली और मिट्टी के कट्टों के माध्यम से 15 अस्थायी तटबंध बनाए गए है, उसके बाद विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर तीन अतिरिक्त अस्थायी तटबंध भी बनाए गए है।

बुधवार को सिंचाई विभाग के मुरादाबाद के मुख्य अभियंता आरपी सिंह ने अधिशासी अभियंता राकेश कुमार, एसडीओ पवन कुमार की उपस्थिति में गौसपुर पहुंचकर कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया। आरपी सिंह ने ग्रामीणों को गांव में कटान की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बरसात के बाद अक्तूबर और नंवबर माह में कटान क्षेत्र में पक्के तटबंध बनाए जाएंगे। तटबन्ध बनाये जाने से ग्रामीणों में कटान नही होने की आस जगी है।

No comments:

Post a Comment