1️⃣4️⃣❗1️⃣2️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣2️⃣
*⚜️ आज का प्रेरक प्रसंग ⚜️*
*!! लकड़ी का कटोरा !!*
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
एक वृद्ध व्यक्ति अपने बहु-बेटे के यहाँ शहर रहने गया। उम्र के इस पड़ाव पर वह अत्यंत कमजोर हो चुका था, उसके हाथ कांपते थे और दिखाई भी कम देता था। वो एक छोटे से घर में रहते थे, पूरा परिवार और उसका चार वर्षीया पोता एक साथ डिनर टेबल पर खाना खाते थे। लेकिन वृद्ध होने के कारण उस व्यक्ति को खाने में बड़ी दिक्कत होती थी। कभी मटर के दाने उसकी चम्मच से निकल कर फर्श पे बिखर जाते तो कभी हाथ से दूध छलक कर मेजपोश पर गिर जाता।
बहु-बेटे एक-दो दिन ये सब सहन करते रहे पर अब उन्हें अपने पिता की इस काम से चिढ़ होने लगी। “हमें इनका कुछ करना पड़ेगा ”, लड़के ने कहा।
बहु ने भी हाँ में हाँ मिलाई और बोली, “आखिर कब तक हम इनकी वजह से अपने खाने का मजा किरकिरा करते रहेंगे, और हम इस तरह चीजों का नुक्सान होते हुए भी नहीं देख सकते।”
अगले दिन जब खाने का वक़्त हुआ तो बेटे ने एक पुरानी मेज को कमरे के कोने में लगा दिया, अब बूढ़े पिता को वहीं अकेले बैठ कर अपना भोजन करना था। यहाँ तक कि उनके खाने के बर्तनों की जगह एक लकड़ी का कटोरा दे दिया गया था, ताकि अब और बर्तन ना टूट-फूट सकें।
बाकी लोग पहले की तरह ही आराम से बैठ कर खाते और जब कभी-कभार उस बुजुर्ग की तरफ देखते तो उनकी आँखों में आंसू दिखाई देते। यह देखकर भी बहु-बेटे का मन नहीं पिघलता, वो उनकी छोटी से छोटी गलती पर ढेरों बातें सुना देते। वहां बैठा बालक भी यह सब बड़े ध्यान से देखता रहता और अपने में मस्त रहता।
एक रात खाने से पहले, उस छोटे बालक को उसके माता-पिता ने ज़मीन पर बैठ कर कुछ करते हुए देखा, “तुम क्या बना रहे हो ?” पिता ने पूछा, बच्चे ने मासूमियत के साथ उत्तर दिया- अरे मैं तो आप लोगों के लिए एक लकड़ी का कटोरा बना रहा हूँ, ताकि जब मैं बड़ा हो जाऊं तो आप लोग इसमें खा सकें।
और वह पुनः अपने काम में लग गया। पर इस बात का उसके माता-पिता पर बहुत गहरा असर हुआ, उनके मुंह से एक भी शब्द नहीं निकला और आँखों से आंसू बहने लगे। वो दोनों बिना बोले ही समझ चुके थे कि अब उन्हें क्या करना है। उस रात वो अपने बूढ़े पिता को वापस डिनर टेबल पर ले आये, और फिर कभी उनके साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया।
*शिक्षा:-*
असल शिक्षा शब्दों में नहीं हमारे कर्म में छुपी होती है। अगर हम बच्चों को बस ये उपदेश देते रहे कि बड़ों का आदर करो… सबका सम्मान करो… और खुद इसके उलट व्यवहार करें तो बच्चा भी ऐसा ही करना सीखता है। इसलिए कभी भी अपने पेरेंट्स के साथ ऐसा व्यवहार ना करें कि कल को आपकी संतान भी आपके लिए लकड़ी का कटोरा तैयार करने लगे!
*सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*
*जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।*
1️⃣5️⃣❗1️⃣2️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣2️⃣
*⚜️ आज का प्रेरक प्रसंग ⚜️*
*!! दो पोटली !!*
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
एक बार भगवान ने जब इंसान की रचना की तो उसे दो पोटली दी। कहा एक पोटली को आगे की तरफ लटकाना और दूसरी को कंधे के पीछे पीठ पर। आदमी दोनों पोटलियां लेकर चल पड़ा।
हां, भगवान ने उसे ये भी कहा था कि आगे वाली पोटली पर नजर रखना पीछे वाली पर नहीं। समय बीतता गया। वह आदमी आगे वाली पोटली पर बराबर नजर रखता। आगे वाली पोटली में उसकी कमियां थीं और पीछे वाली में दुनिया की।
वे अपनी कमियां सुधारता गया और तरक्की करता गया। पीछे वाली पोटली को इसने नजरंदाज कर रखा था। एक दिन तालाब में नहाने के पश्चात, दोनों पोटलियां अदल बदल हो गई। आगे वाली पीछे और पीछे वाली आगे आ गई।
अब उसे दुनिया की कमियां ही कमियां नजर आने लगी। ये ठीक नहीं, वो ठीक नहीं। बच्चे ठीक नहीं, पड़ोसी बेकार है, सरकार निक्कमी है आदि-आदि। अब वह खुद के अलावा सब में कमियां ढूंढने लगा।
परिणाम ये हुआ कि कोई नहीं सुधरा, पर उसका पतन होने लगा। वह चक्कर में पड़ गया कि ये क्या हुआ है? वो वापस भगवान के पास गया। भगवान ने उसे समझाया कि जब तक तेरी नजर अपनी कमियों पर थी, तू तरक्की कर रहा था। जैसे ही तूने दूसरों में मीन-मेख निकालने शुरू कर दिए, वहीं से तेरा पतन शुरू हो गया।
*शिक्षा:-*
हकीकत यही है कि हम किसी को नहीं सुधार सकते, हम अपने आपको सुधार लें इसी में हमारा कल्याण है। हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा। हम यही सोचते हैं कि सबको ठीक करके ही शांति प्राप्त होगी, जबकि खुद को ठीक नहीं करते..!!
*सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*
*जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।*
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🌤️ *दिनांक - 14 दिसम्बर 2022*
🌤️ *दिन - बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2079*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ऋतु*
🌤️ *मास - पौष (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार मार्गशीर्ष)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण*
🌤️ *तिथि - षष्ठी रात्रि 11:42 तक तत्पश्चात सप्तमी*
🌤️ *नक्षत्र - मघा 15 दिसम्बर प्रातः 05:16 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*
🌤️ *योग - विष्कम्भ पूर्ण रात्रि तक*
🌤️ *राहुकाल - दोपहर 12:33 से दोपहर 01:55 तक*
🌞 *सूर्योदय - 07:08*
🌦️ *सूर्यास्त - 17:57*
👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण-*
🔥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🕉️ ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🕉️
🌷 *कार्य सिद्धि के लिए* 🌷
*“ॐ गं गणपतये नमः”*
🙏🏻 *हर कार्य शुरु करने से पहले इस मंत्र का 108 बार जप करें, कार्य सिद्ध होगा ।*
🙏🏻 *पूज्य बापूजी -Uttarayan Shivir Amdavad 2008*
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🌷 *इलायची* 🌷
➡ *इलायची औषधीय रूप से अति महत्त्वपूर्ण है | यह दो प्रकार की होती है – छोटी व बड़ी |*
➡ *छोटी इलायची : यह सुंगधित, जठराग्निवर्धक, शीतल, मूत्रल, वातहर, उत्तेजक व पाचक होती है | इसका प्रयोग खाँसी, अजीर्ण, अतिसार, बवासीर, पेटदर्द, श्वास ( दमा ) तथा दाहयुक्त तकलीफों में किया जाता है |*
💊 *औषधीय प्रयोग* 💊
👉🏻 *- अधिक केले खाने से हुई बदहजमी एक इलायची खाने से दूर हो जाती है |*
👉🏻 *- धूप में जाते समय तथा यात्रा में जी मचलाने पर एक इलायची मुँह में डाल दें |*
👉🏻 *- १ कप पानी में १ ग्राम इलायची चूर्ण डालके ५ मिनट तक उबालें | इसे छानकर एक चम्मच शक्कर मिलायें | २ – २ चम्मच यह पानी २ – २ घंटे के अंतर लेने से जी – मचलाना, उबकाई आना, उल्टी आदि में लाभ होता है |*
👉🏻 *- छिलके सहित छोटी इलायची तथा मिश्री समान मात्रा में मिलाकर चूर्ण बनालें | चुटकीभर चूर्ण को १ -१ घंटे के अंतर से चूसने से सूखी खाँसी में लाभ होता है | कफ पिघलकर निकल जाता है |*
👉🏻 *- रात को भिगोये २ बादाम सुबह छिलके उतारकर घिसलें | इसमें १ ग्राम इलायची चूर्ण, आधा ग्राम जावित्री चूर्ण, १ चम्मच मक्खन तथा आधा चम्मच मिश्री मिलाकर खाली पेट खाने से वीर्य पुष्ट व गाढ़ा होता है |*
👉🏻 *- आधा से १ ग्राम इलायची चूर्ण का आँवले के रस या चूर्ण के साथ सेवन करने से पेशाब और हाथ-पैरों की जलन दूर होती है |*
👉🏻 *- आधा ग्राम इलायची दाने का चूर्ण और १-२ ग्राम पीपरामूल चूर्ण को घी के साथ रोज सुबह चाटने से ह्रदयरोग में लाभ होता है |*
👉🏻 *- छिलके सहित १ इलायची को आग में जलाकर राख कर लें | इस राख को शहद मिलाकर चाटने से उलटी में लाभ होता है |*
👉🏻 *- १ ग्राम इलायची दाने का चूर्ण दूध के साथ लेने से पेशाब खुलकर आती है एवं मूत्रमार्ग की जलन शांत होती है |*
💥 *सावधानी : रात को इलायची न खायें, इससे खट्टी डकारें आती है | इसके अधिक सेवन से गर्भपात होने की भी सम्भावना रहती है |*
📖 *वैदिक पंचांग संपादक ~ अंजनी निलेश ठक्कर*
📒 *वैदिक पंचांग प्रकाशित स्थल ~ सुरत शहर (गुजरात)*
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🙏🌹🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🌷🙏
*🎊 आज का राशिफल 🎊*
*दिनांक : 14 दिसंबर 2022*
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन पिछले दिनों की तुलना में अच्छा रहेगा लेकिन मानसिक क्लेश आज भी किसी न किसी कारण से लगा ही रहेगा। कोई भी काम बिना झंझट में पड़े सफल नहीं हो सकेगा। व्यवसायी वर्ग को भी जोखिम लेने के बाद ही सफलता मिल सकेगी। मध्यान तक का समय दौड़ धूप भरा रहेगा। इसके बाद भी परिश्रम करना पड़ेगा लेकिन पहले की तुलना में कम और लाभ अधिक मिलेगा। पुराने कार्य पूर्ण होने अथवा उधारी की वापसी पर भी धन की आमद होगी। उधार किसी को ना दे अन्यथा वापसी में परेशानी आएगी। घर का वातावरण एवं सेहत दोनों बदलते रहेंगे।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपको आज का दिन सावधानी से बिताने की सलाह है दिमाग तो आज बात बात पर गर्म रहेगा ही किसी से अनजाने में कुछ ऐसा बोल देंगे जिसका बाद में पश्चाताप होगा लड़ाई होने पर प्रेम संबंध खराब होंगे वह अलग। कार्य व्यवसाय से भी ज्यादा उम्मीद न रखे धन की आमद होगी लेकिन उधारी अथवा अन्य खर्चो के लिये भी पूरी नही पड़ेगी। सहकर्मी तथा अधिकारी भी किसी न किसी कारण से नाराज रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था रखने के लिये मामूली गलतियों व हानि को नजरअंदाज करना ही ठीक रहेगा। सरदर्द बदन दर्द की शिकायत रहेगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा किसी भी काम मे जल्दी से हार नही मानेंगे। लेकिन कार्य व्यवसाय में अन्य के ऊपर निर्भर रहने के कारण चाहते हुए भी कुछ नही कर पाएंगे। भाग दौड़ करने पर भी कम चलाऊ धन की प्राप्ति ही हो सकेगी। भाई बंधुओ से संबंध असामान्य रहने पर भी किसी ना किसी रूप में लाभ होने की संभावना है बीच मे थोड़ा बहुत क्रोध आएगा लेकिन आज वाणी एवं व्यवहार के बल पर ही सफलता पाई जा सकती है इसलिए छोटी बातों पर व्यवहार खराब करने से बचें। सेहत सामान्य रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन के आरंभ में आप परिश्रम करने से बचेंगे लेकिन जितना इससे दूर भागेंगे उतने ही काम बढ़ेगे। दिन को लाभदायक बनाने के लिये मेहनत करनी ही पड़ेगी अन्य दिनों की तुलना में अतिरिक्त कार्य भी करना पड़ सकता है लेकिन जिस कार्य को एक बार आरम्भ करेंगे उसे पूरा करके ही मानेंगे। धन के कारण मन मे बेचैनी रहेगी लेकिन इसके लिये ज्यादा झंझट में नही पढ़ेंगे। आध्यात्म क्षेत्र से जुड़े जातकों अथवा साधको के सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक वातावरण भी शांत ही रहेगा। शारीरिक रूप से ठीक रहेंगे क्रोध के समय किसी से बात ना करें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपका व्यक्तित्त्व निखरा हुआ रहेगा सार्वजनिक क्षेत्र पर आज आप जैसी छवि बनाएंगे उसका उसी अनुसार फल आने वाले समय मे किसी न किसी रूप में मिलेगा। काम-काज सामान्य रहेगा धन की आमद होगी लेकिन भौतिक सुखों की कामना हाथ मे रुकने नही देगी। बोला चाल एवं व्यवहारिकता के बल पर अपने बिगड़े काम बना लेंगे लेकिन जिद्दी स्वभाव भी रहने के कारण आपके संपर्क में आने वालों को परेशानी होगी लेकिन निजी स्वार्थ निकालने के लिये किसी बात की परवाह नही करेंगे। धर्म कर्म में व्यवहारिकता मात्र रहेगी। सेहत में कुछ कमी अनुभव करेंगे।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको आर्थिक व्यावसायिक एवं घरेलू संबंधित विविध समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जिस कार्य को करने का मन बनायेगे वही पहले आलस बाद में किसी कमी के चलते विलम्ब से शुरू होगा तथा आधा होने के बाद मानसिक स्थिति बदलने से छोड़ने का मन करेगा आपकी यही मानसिकता सभी कार्यो के प्रति रहेगी जिसके कारण खर्च निकालना भी भारी पड़ेगा। धन संबंधित कोई भी जोखिम बहुत आवश्यक होने पर ही लें धन नाश के प्रबल योग है। घर का वातावरण उथलपुथल रहेगा। सेहत भी नरम गरम बनी रहेगी
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन लाभदायक रहेगा सोचा हुआ लाभ पाने के लिये प्रातः काल से ही योजना बनाकर कार्यो में लगना पड़ेगा। मध्यान तक कि परिश्रम दिन के अंतिम भाग में फल देने लगेगी धन लाभ नियत के अलावा आकस्मिक भी होगा लेकिन दिखावे के कारण खर्च अधिक बढ़ने से हाथ मे नही रुकेगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा घर के लोगो से अहम को लेकर ठनेगी। भूमि भवन का सुख कम मिलेगा उल्टे इनपर खर्च ही करना पड़ेगा। महिलाओ को पुरुषों की तुलना में अधिक क्रोध आएगा परन्तु हाद होने पर ही प्रदर्शन करेंगी। सेहत ठीक ही रहेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा आज दिन भर बीच बीच मे किसी की उद्दंडता पर क्रोध भी आएगा लेकिन इससे बचने का प्रयास करें अन्यथा सार्वजनिक क्षेत्र पर सम्मान में कमी आएगी। कार्य व्यवसाय में जोखिम वाले कार्यो को करने से डरेंगे धन संबंधित कार्यो में भी निर्णय लेने में दुविधा होगी किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से इससे पार पा ही लेंगे। धन की आमद निश्चित ना होकर अकस्मात ही होगी लेकिन होगी जरूर। पराक्रम में वृद्धि का प्रयोग गलत जगह ना हो इसका ध्यान रखें स्वभाव का उखड़ापन स्नेहीजन से वैर करा सकता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा धर्म कर्म आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। परोपकार के लिये भी तैयार रहेंगे लेकिन परिस्थिति इन सबको करने में बाधक बनेगी आज जोभी कार्य करे उसके प्रति दृढ़ रहने पर ही पूरा कर सकेंगे अन्यथा अधूरा ही रह जायेगा। दिन के आरंभ से मध्यान तक का समय इधर उधर की बातों में खराब होगा मध्यान बाद कार्य क्षेत्र से लाभ की संभावना बनेगी धन की आमद होगी भी लेकिन साथ ही साथ खर्च भी हो जाएगा हाथ कुछ नही लगेगा। माता से लाभ की संभावना है अंत समय मे टल भी सकता है। सेहत की अनदेखी आगे भारी पड़ सकती है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप दिन भर शारीरिक कारणों से परेशान रहेंगे शरीर मे कोई ना कोई व्याधि लगी रहेगी एक को ठीक करेंगे तो दूसरी समस्या उभर आएगी सेहत ठीक भी रहे तो मानसिक तनाव निर्णय लेने मे व्यवधान डालेगा। मध्यान बाद ही कार्य करने में थोड़े बहुत सक्षम होंगे। काम धंधा सामान्य रहेगा लाभ -हानि बराबर रहने से तालमेल बना रहेगा अकस्मात खर्च आज परेशान करेंगे इसलिये सोच समझ कर ही कही धन फसाये। उधारी के व्यवहार गलती से भी ना करें अन्यथा वापसी की आशा ना रखें। शत्रु पक्ष आज निर्बल रहेगा घर मे असुविधा के कारण मन कम लगेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपकी दिनचार्य में सुधार आयेगा। दिन के आरंभ में किसी कारण से व्यर्थ की उलझन रहेगी परन्तु धीरे धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी। मध्यान का समय आज विशेष रहेगा किसी बहुप्रतीक्षित कार्य को लेकर बेचैन रहेंगे लेकिन नतीजा आपके पक्ष में आने से उत्साह वृद्धि होगी। सरकारी कार्य अथवा व्यावसायिक कागजी कार्य आज करना शुभ है सफलता निश्चित मिलेगी। परिवार में वातावरण तनावग्रस्त रहेगा मतभेद के चलते बोल चाल भी प्रभावित होगीं। व्यसन से दूर रहें अन्यथा धन एवं शरीर हानि होगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन मानसिक रूप से उठा पटक वाला रहेगा। दिमाग मे आज कुछ न कुछ खुरापात लगी ही रहेगी लेकिन मन के भेद आज किसी से बताना पसंद नही करेंगे। मध्यान तक का समय सोच विचार में नष्ट होगा इसके बाद ही कोई महात्त्वपूर्ण कार्य मे व्यस्तता आएगी। कार्य क्षेत्र पर गरमा गरमी से बचे वर्ना धन अथवा अन्य लाभ हाथ आते आते निकल सकता है। घर मे स्त्री वर्ग विशेष कर माता से भावनात्मक संबंध रहेंगे छोटी मोटी कहासुनी के बाद संबंध और प्रगाढ़ होंगे। आरोग्य उत्तम रहेगा
: 🪷🪷🪷 ⚜🕉⚜ 🪷🪷🪷
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 14 दिसम्बर 2021 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 14 दिसम्बर 2022*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1944
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2079
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी - 23:45 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* मघा - 29:16 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी
*💫करण-* गर - 10:37 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* विश्कुम्भ - पूर्णरात्रि
*🌅सूर्योदय-* 07:05
*🌄सूर्यास्त-* 17:25
*🌙चन्द्रोदय-* 22:47
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:15 से 13:33
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 पोष बदी षष्ठी 23:45 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , विघ्नकारक भद्रा 23:43 से , सर्वदोषनाशक रवि योग 29:15 तक , कुमारयोग 23:42 तक , राजयोग 29:15 से सूर्योदय तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 29:15 तक , शनि धनिष्ठा नक्षत्र 2 में 21:16 पर , इस पंचांग को डारेक्ट हमसे प्राप्त करने के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट " फेसबुक पेज ज्वाइन करें , श्री संजय गांधी जयन्ती , श्री रणवीर राजकपूर जयन्ती , फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों ( परमवीर चक्र सम्मानित ) बलिदान दिवस , राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय वानर दिवस।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 पौष बदी सप्तमी 25:42 तक पश्चात् अष्टमी शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*वस्त्राभरणदातारो*
*भक्तपानान्नन्दास्तथा।*
*कुटुम्बानां च दातारः*
*पुरुषाः स्वर्गगामिनः।।*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व २३
*अर्थात् 👉*
_जो वस्त्र, आभूषण, भोजन, पानी तथा अन्न दान करते हैं एवं दूसरों के कुटुम्ब की वृद्धि में सहायक होते हैं, वे पुरुष स्वर्गलोक में जाते हैं।_
🌹
*14 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1287 – उत्तर पश्चिमी नीदरलैंड में सेंट लूसिया की बाढ़ के दौरान 50,000 से अधिक लोगों की मौत हुई।
1687 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत) में नगर निगम बनाया।
1702 - जॉन चर्चिल को मार्लबोरो का राजा बनाया गया।
1708 - प्रॉसपर जॉयोट का 'इलेक्ट्रा' का पेरिस में प्रीमियर शुरू किया गया।
1782 - चार्ल्सटन, दक्षिण कैरोलिना को ब्रिटिशों द्वारा खाली किया गया।
1788 - स्पेन के राजा चार्ल्स तृतीय की मृत्यु हो गई है और उनका बेटा चार्ल्स चतुर्थ उसका उत्तराधिकारी बना।
1805 – ब्रिटेन के एक लोहार जार्ज ब्रैंन्कलन ने पत्थर के कोयले की खोज की।
1819 – अलाबामा अमेरिका का 22वां राज्य बना।
1896 - ग्लासगो सबवे तीसरा सबसे पुराना भूमिगत मेट्रो दुनिया खोला गया।
1901 – महात्मा गांधी पोरबंदर के रास्ते राजकोट तक पहुँचे।
1903 – इटालो मार्चियोनी ने न्यू जर्सी में आइसक्रीम कोन का पेटेंट कराया।
1911 – नॉर्वे के खोजकर्ता रोअल्ड एमन्डसन दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने।
1918 – ब्रिटेन की महिलाओं ने पहली बार आम चुनावों में मतदान किया।
1920 – पंजाब में अकाली दल की स्थापना हुई।
1921 - एनी बेसेंट को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने 'डॉक्टर ऑफ़ लेटर्स' की उपाधि से विभूषित किया।
1927 – इराक को ब्रिटेन से आजादी मिली। हालांकि ब्रिटिस सेना वहां बनी रही।
1944 – अमेरिकी संसद ने देश की सेना में जनरल का पद सृजित करने की मंजूरी दी।
1946 – संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने न्यूयॉर्क में मुख्यालय बनाने के पक्ष में मतदान किया।
1960 – आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) की स्थापना की गई।
1960 – आॅस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच ब्रिस्बेन में खेला गया पहला टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा। यह टेस्ट इतिहास का पहला टाई मुकाबला था।
1981 – ज़ायोनी शासन की संसद ने औपचारिक रुप से सीरिया की गोलान पहाड़ियों को अपने अधिकार में कर लिया।
1982 - ब्रिटिश उपनिवेश जिब्राल्टर एवं स्पेन के बीच स्थित विशाल ग्रीन गेट 13 वर्षों के बाद पुन: खोला गया।
1983 - जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बंगलादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
1995 – बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने पेरिस में डेटन संधि पर दस्तखत कर साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया था।
1997 - ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत।
1998 - 23वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म ‘टेररिस्ट’ में सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2000 - जार्ज डब्ल्यू बुश अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
2002 - पाकिस्तान ने दक्षिण अफ़्रीका को हराकर नेत्रहीनों का विश्वकप जीता।
2003 - अमेरिकी गठबंधन सैनिकों ने इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को तिकरित में गिरफ़्तार किया।
2003 - मैक्सिको के मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।
2007 - बाली समझौते के प्रारूप से विवादित प्रावधान अलग किये गए।
2007 – उत्तर और दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ हुई।
2008 - भारत ने अर्जेन्टीना के ख़िलाफ़ अंडर-21 हॉकी टेस्ट सीरीज के आख़िरी मैच 4-4 से ड्रा खेला।
2019 - दक्षिणी ध्रुव अंटार्कटिका के डेनमान ग्लेशियर में दुनिया की सबसे गहरी जगह खोजी गयी।
2019 - सूडान के पूर्व राष्ट्रपति उमर अल बशीर को धनशोधन और भ्रष्टाचार मामले में खारतुम की एक अदालत ने दो वर्ष के कारावास की सज़ा सुनाई।
2019 - जमैका की टोनी एन सिंह चुनी गईं मिस वर्ल्ड 2019, भारत की सुमन राव तीसरे नंबर पर रही।
2020 - जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कोविड-19 को लेकर आयोजित की जाने वाली बैठक की अध्यक्षता की।
2020 - मेसर्स गार्डेन रिज शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई), कोलकाता में बना प्रोजेक्ट 17ए के तीन जहाजों में एक हिमगिरि लॉन्च किया गया।
2021 - भारतीय मूल की लीना नायर को फ्रांस के लग्जरी ग्रुप शनैल (Chanel) ने लंदन में अपना नया ग्लोबल चीफ एग्जीक्यूटिव (CEO) नियुक्त किया।
2021 - यूएई ने एक जनवरी से साढ़े चार दिन का कार्य सप्ताह करने की घोषणा की। साढ़े चार दिन का कार्य सप्ताह होने के बाद यूएई दुनिया का ऐसा पहला देश बन जाएगा।
2021 - चाबहार बंदरगाह के संयुक्त उपयोग को लेकर भारत, ईरान और उज्बेकिस्तान ने वार्ता की।
*14 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1546 – डेनमार्क के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री और गणितज्ञ टैको ब्राहे (tycho brahe) का जन्म हुआ।
1864 - जगत नारायण मुल्ला - अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता।
1910 - उपेन्द्रनाथ अश्क- निबन्धकार, लेखक, कहानीकार।
1918 - बी. के. एस. आयंगर - प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु थे।
1922 – निकोले बासोव, नोबेल पुरस्कार विजेता रूसी भौतिक विज्ञानी(कन्फर्म नहीं)।
1924 – प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता राज कपूर का जन्म हुआ।
1931 - जॉन एलिया उर्दू के एक महान शायर।
1934 -श्याम बेनेगल- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।
1936 - विश्वजीत चटर्जी - भारतीय सिनेमा में बंगाली और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
1946 - संजय गाँधी - भारतीय नेता इंदिरा गाँधी के छोटे पुत्र।
1953 - विजय अमृतराज- भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी व कोमेन्ट्रेटर।
1980 - जूही परमार - एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
1984 - दिव्यांका त्रिपाठी दहिया - एक टेलीविज़न उद्योग में काम करने वाली एक भारतीय अभिनेत्री।
2000 - दीक्षा डागर - एक भारतीय पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी हैं, जो बधिर भी हैं।
*14 दिसंबर को हुए निधन👉*
1799 - अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन (प्रथम)। वह सर्वसम्मति से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे।
1966 - शैलेन्द्र- गीतकार ।
1971 - फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
2018 - तुलसी रामसे - हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों को खास जगह देने वाले मशहूर निर्माता - निर्देशक थे।
2019 - सुप्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री गीता सिद्धार्थ का निधन।
2020 - एरिक वाल्टर "फ्रिट्ज़ी" फ्रीमैन ओएएम एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर थे।
2020 - हिंद केसरी पहलवान श्रीपति खांचनाले (86) का निधन हुआ।
*14 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री संजय गांधी जयन्ती।
🔅 श्री रणवीर राजकपूर जयन्ती।
🔅 फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों ( परमवीर चक्र सम्मानित ) बलिदान दिवस।
🔅 राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय वानर दिवस।
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
[ ,🙏"जय श्री बालाजी की"
"गुरु"समय हर समय को बदल देता है बस समय को थोड़ा समय चाहिए।
दिनांक:-14दिसम्बर-2022
वार:-बुधवार
तिथी :-06षष्ठी:-23:42
पक्ष:-कृष्णपक्ष
माह:-पौष
नक्षत्र:-मघा:-29:15
योग:-विष्कुंम्भ(अहोरात्र)
करण:-गर:-10:34
चन्द्रमा:-सिहं
सुर्योदय:-07:15
सुर्यास्त:-17:36
दिशा शुल..... उत्तर
निवारण उपाय: तिल का सेवन
ऋतु :-हेमंत-शिशिर
गुलीक काल:-11:01से 12:22
राहू काल:-12:22से13:42
अभीजित.... नहीं है
विक्रम सम्वंत .........2079
शक सम्वंत ............1944
युगाब्द ..................5124
सम्वंत सर नाम:-नल
चोघङिया दिन
लाभ:-07:01से08:21तक
अमृत:-08:21से09:41तक
शुभ:-11:01से12:22तक
चंचल:-15:02से 16:22तक
लाभ:-16:22से 17:42तक
चोघङिया रात
शुभ:-19:22से21:02तक
अमृत :-21:02से22:42तक
चंचल :-22:42से00:22तक
लाभ :-03:42से05:22तक
चोघङिया का समय सालासर में सूर्योदय के अनुसार है|
👉आज के विशेष योग 👈
वर्ष का256वाँ दिन,भद्रा प्रारंभ
23:42से दिनांक 15/12/2022
को 12:44तक पृथ्वीलोक अशुभ
दक्षिण, रवियोग समाप्त 29:15,
कुमारयोग समाप्त 23:42, राजयोग 29:15से सूर्योदय,
🪷👉वास्तु टिप्स👈🪷
पुजा घर में जिस माला से आप जाप करते हों,उसे कभी धारण ना करे ।
🙏🌞सुप्रभात मित्रों 🌞🙏
अथ चेत्वमिमं धर्म्यं संग्रामं न करिष्यसि ततः स्वधर्मं कीर्ति च हित्वा पापमवाप्स्यसि।।
जय श्री बालाजी की🙏
जय श्री मोहन दास बाबा की🙏
जय श्री कानी दादी की🙏
🙏रोट्या के देवाल्ल की जय🙏
🙏विश्व सम्राट श्री सालासर दरबार की जय 🙏
🙏वन्दे गौँ मातरम्🙏
🙏"गुरु"डाँ नरोत्तम पुजारी
🙏 गुरु धाम सालासर
No comments:
Post a Comment