L*भारतीय किसान यूनियन (तोमर)की तहसील मुख्यालय बेहट पर मासिक मीटिंग का हुआ आयोजन*
*✓भारतीय किसान यूनियन (तोमर)ने एस डी एम को सौंपा ज्ञापन*आज बेहट तहसील मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन (तोमर)की हर महीने की भांति की एक मीटिंग का आयोजन किया गया।जिसमे किसानों की अनेक समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन एस डी एम बेहट को सौंपा गया।ज्ञापन में किसानों को समस्याओं का जल्द से निराकरण करने की मांग की गई। किसान यूनियन की तरफ से किसानों को समस्याओ का समाधान न होने की स्तिथि में किसान यूनियन ने आंदोलन करने की चेतावनी।किसानों के गन्ना भुगतान। बिजली की अनावश्यक कटौती न की जाए।दिन में बार बार कट न लगाए जाए।किसानों को बिजली आपूर्ति बाधित होने से फसल में सिंचाई करने में समस्या हो रही है। मनोहरपुर ने अंडर पास बनाने की मांग की गई।मीटिंग का संचालन राजू कश्यप ने किया मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुदेशपाल जिला अध्यक्ष अभिषेक कंबोज अशोक कुमार सुनील कुमार चौधरी मो यूसुफ सराफत गय्युर आदि काफी संख्या में किसान मौजूद रहे
*रिपोर्ट सद्दाम हुसैन/सुभान मलिक*
No comments:
Post a Comment