*जेसलमेर.. भारत-पाक सीमा क्षेत्र में रात्रि विचरण पर प्रतिबंध..!!*
जैसलमेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने दिए आदेश
भारत-पाक सीमा क्षेत्र शाम 6 बजे से सुबह 7 बजे तक आवगमन पर रहेगा प्रतिबंध
आगामी दो माह तक आदेश रहेगा प्रभावी
सीमा पार से घुसपैठ पर लगेगा अंकुश
*मोदी सरकार की बिजनेस नीति के कारण देश में स्टार्टअप की संख्या 400 से बढ़कर हुई 80,000 : कैलाश चौधरी*
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने नई दिल्ली में स्टार्टअप स्टेयर्स द्वारा आयोजित स्टार्टअप निवेश सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश में पैदा किया उद्यमिता के लिए सकारात्मक माहौल
*दिल्ली-जयपुर/बाड़मेर-जैसलमेर*
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने मंगलवार को नई दिल्ली में स्टार्टअप स्टेयर्स द्वारा आयोजित ग्रोथ एक्सीलरेशन प्रोग्राम (विकास त्वरण कार्यक्रम) के तहत स्टार्टअप इन्वेस्टमेंट फेलिसिटेशन सेरेमनी (स्टार्टअप निवेश सम्मान समारोह) में भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया एवं स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी तथा विस्तार से चर्चा की।
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2015 में लाल किले की प्राचीर से स्टार्टअप इंडिया की शुरूआत की। 2014 में मोदी सरकार से पहले जहां देश में केवल 400 स्टार्टअप थे, वहीं आज केंद्र सरकार की इज ऑफ डूइंग बिजनेस नीति के कारण स्टार्टअप की संख्या बढ़कर 80,000 से ज्यादा हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप इकोसिस्टम के क्षेत्र में भारत का स्थान विश्व में तीसरा है और देश में 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न सक्रिय हैं। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि देश में नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों के साथ समानांतर रहते हुए हम सब कदम से कदम मिलाकर चलें तथा देश की प्रगति में सहभागी बने।
सरकार ने उद्यमिता के लिए पैदा किया बेहतर माहौल : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल इंडिया स्टार्टअप हब के लिए एक संस्थागत ढांचा स्थापित करने के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी जिस नए भारत का निर्माण कर रहे हैं, उसमें युवा उद्यमियों के सफल होने का इससे बेहतर अवसर कोई नहीं हो सकता। 2014 से पहले उद्यमिता एक नियम या मानदंड के बजाय केवल एक अपवाद थी। परंतु मोदी सरकार की सक्रिय नीतियों के कारण युवा भारतीयों के लिए सफल होने का इससे अधिक उपयुक्त मौका कभी नहीं रहा। उन्होंने कहा कि नवाचार आगे बढ़ने का मंत्र है। नवाचार हमारे भविष्य को आगे बढ़ाने वाला है। हमारे स्टार्टअप और उद्यमी निश्चित रूप से भारतीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेंगे।
*बीस सूत्री कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा*
*समावेशी विकास के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी-डॉ चंद्रभान*
*फ्लेगशिप योजनाओं का मिले जरूरतमंदों को लाभ*
बाड़मेर,13 दिसंबर।
बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ चंद्रभान ने मंगलवार को बाड़मेर में कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओ की प्रगति पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर डॉ चंद्रभान ने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए बीस सूत्री कार्यक्रम अति महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि गरीबी हटाने, वंचित तबके के लोगों का आर्थिक शोषण रोकने एवं सामाजिक उत्थान के लिए बीस सूत्री कार्यक्रम अति महत्वपूर्ण है।
बैठक में डॉ. चन्द्रभान ने कहा कि बीसूका से देश में गरीबी कम हुई है वही पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, आवास व विद्युत सहित मूलभूत सुविधाओं का लाभ आमजन को मिल पाया है जिससे पंचवर्षीय योजना के तहत देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा
कि वर्तमान में बीस सूत्री कार्यक्रम को मजबूत करके ही समाज के वंचित व नीचले तबके के लोगों के जीवन स्तर को सुधारा जा सकता है। उन्होंने बीस सूत्री कार्यक्रम की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए लक्ष्यानुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा की बीस सूत्री कार्यक्रम की शुरुआत ही देश में गरीबी मिटाने के लिए की गई थी और वर्तमान में भी इस कार्यक्रम की प्रासंगिकता बनी हुई है। उन्होंने कार्यक्रम के विभिन्न घटकों को वंचित एवं पिछड़े तबकों के हित के लिए लाभकारी बताते हुए निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने बीस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण रोजगार, आजीविका मिशन, श्रम कल्याण, लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली, ग्रामीण आवास एवं स्वच्छता, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कल्याण और महिला एवं बाल कल्याण के विभिन्न घटकों प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही वन संरक्षण, ग्रामीण सड़क एवं ऊर्जा, कृषि एवं उद्योग तथा बिजली की उपलब्धता पर लक्ष्य और उपलब्धि की जानकारी ली।
इस मौके पर डॉ चंद्रभान ने राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओ की जिले में क्रियान्वित की विस्तार से समीक्षा की और योजनावार जरूरतमंदों को पहुंचे लाभ की जानकारी ली।
उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से कहा कि महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल, सीएचसी-पीएचसी व इंदिरा रसोई केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करें ताकि योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग से आमजन को व्यापक लाभ मिल सकें।
बैठक में विधायक अमीन खान, जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, बीसूका उपाध्यक्ष फतेह खान, प्रधान श्रीमती जेठी देवी, मुकनसिंह राजपुरोहित और समिति सदस्य गोपाराम मेघवाल, मूलाराम मेघवाल, नगर परिषद उपाध्यक्ष सुरतान सिंह, त्रिलोक चौधरी मौजूद रहे।
इससे पूर्व जिला कलेक्टर लोक बंधु ने जिले में बीस सूत्री कार्यक्रम और फ्लैग शिप योजनाओ के प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान उपवन संरक्षक संजय प्रकाश भादू, मु्ख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित समेत विभागीय जिला अधिकारी मौजूद रहे।
*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*1* 'हमारा एक भी जवान गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ', तवांग मुद्दे पर राजनाथ सिंह का बयान
*2* जब तक मोदी सरकार सत्ता में है तब तक भारत की एक इंच भी जमीन कोई नहीं हड़प सकता : अमित शाह.
*3* चीन से नेहरू के प्यार के चलते UNSC में कुर्बान हो गई भारत की सीट; संसद में खूब बरसे अमित शाह
*4* राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीन से लिया पैसा, नेहरू के चीन प्रेम के चलते भारत को हुआ बड़ा नुकसान- संसद के बाहर बोले अमित शाह
*5* तवांग में झड़प पर अरुणाचल MP ने दी ताजा जानकारी, बोले- हमारे जवान एक इंच जमीन नहीं छोड़ेंगे
*6* ‘जवाब दो...', चीन से झड़प पर संसद में हंगामा, खरगे ने याद दिलाया गलवान, अधीर रंजन बोले- नहीं कर सकते रक्षा तो कुर्सी छोड़ें अमित शाह
*7* भारत जोड़ो यात्रा का टेंट जलाने की कोशिश, कार्यकर्ता की सूझबूझ से चार आरोपी पकड़ाए
*8* संसद हमले की 21 वीं बरसी आज, पीएम मोदी समेत तमाम सांसदों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
*9* दिल्ली एयरपोर्ट पर होगा बड़ा सुधार, सिंधिया के सरप्राइज दौरे के बाद नई गाइडलाइन
*10* हिमाचल के सभी विधायकों को राहुल ने बुलाया, भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल
*11* मध्यप्रदेश:पूर्व मंत्री राजा पटेरिया हिरासत में, पीएम मोदी को लेकर दिया था विवादित बयान
*12* मध्य प्रदेश कांग्रेस ने राजा पटेरिया को जारी किया कारण बताओ नोटिस, तीन दिनों के भीतर माँगा जवाब
*13* महाराष्ट्र: NCP चीफ शरद पवार को मिली जान से मारने की धमकी, बिहार से किया गया फोन,फोन करने वाले व्यक्ति ने हिंदी भाषा में बात करते हुए कहा कि वह मुंबई आकर देसी कट्टे से पवार को जान से मार देगा.
*14* जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट:अब तक 22 लोगों की मौत, 32 लोग अभी लड़ रहे जिंदगी की जंग
*15* नीतीश कुमार बोले- PM या CM बनने की इच्छा नहीं, तेजस्वी को आगे बढ़ाना, BJP को हराना मकसद
*16* मौसम का हाल: बस कुछ दिन और... फिर शुरू हो जाएगा 'शीतलहर' का सितम, रिकॉर्ड बना सकती है इस बार की सर्दी
*17* सेंसेक्स में 400 अंकों की बढ़त, निफ्टी में 0.60 फीसदी की तेजी; Yes Bank में 3 दिन में 27 फीसदी तेजी
*==============================*
No comments:
Post a Comment