आपके जीवन पर आपकी सोच का बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। आपके जीवन निर्माण अथवा तो जीवन आनंद में आपका दृष्टिकोण बहुत अहम भूमिका अदा करता है। रास्ते में पड़े हुए पत्थर को आप मार्ग की बाधा भी मान सकते हैं और चाहें तो उस पत्थर को सीढ़ी बनाकर ऊपर भी चढ़ सकते हैं।
जीवन का आनन्द वही लोग उठा पाते हैं जिनका सोचने का ढंग सकारात्मक होता है। दुःख में सुख खोज लेना, हानि में लाभ खोज लेना, प्रतिकूलताओं में भी अवसर खोज लेना इसको ही सकारात्मक दृष्टिकोण कहा जाता है। जीवन का ऐसा कोई बड़े से बड़ा दुःख नहीं जिसमें सुख की परछाईयों को न देखा जा सके।
जिन्दगी की ऐसी कोई बाधा नहीं जिससे कुछ प्रेरणा ना ली जा सके। सकारात्मक सोचो, सकारात्मक देखो। इससे आपको अभाव में भी जीने का आनन्द आ जायेगा। जीवन एक महोत्सव है, इसे प्रत्येक पल उत्सव की तरह जियें और प्रसन्न एवं आनंदमय जीवन के लिए प्रभु का आभार व्यक्त करें।
*आज का दिन शुभ मंगलमय हो।*
No comments:
Post a Comment