Sunday, 18 December 2022

कहीं बंद तो कहीं खुले मिले ग्राम सचिवालय, कर्मचारी भी नदारद*_ अंबेडकरनगर

_*कहीं बंद तो कहीं खुले मिले ग्राम सचिवालय, कर्मचारी भी नदारद*_ 

अंबेडकरनगर
आम जनता को सभी सुविधाएं गांव में ही मुहैया कराने के लिए शासन द्वारा ग्राम पंचायतों में मिनी ग्राम सचिवालय बनाए गए हैं। जिनमें पंचायत सचिव के साथ ग्राम पंचायत से जुड़े प्रत्येक विभाग के कर्मचारी मौजूद रहने के आदेश हैं। जिससे अधिकारी व कर्मचारी गांव में ही लोगों की समस्याओं का निस्तारण कर सकें। ग्राम सचिवालयों में वाकई काम हो रहा है या नहीं, इसको लेकर शनिवार को मीडिया की टीम ने अकबरपुर विकासखंड के ग्राम सचिवालयों की स्थिति देखी। कहीं पर ग्राम सचिवालय बंद पड़े मिले तो कहीं पर कर्मचारी ही समय पर नहीं पहुंचे। इसके साथ ही ग्रामीण भी समस्याओं को लेकर परेशान नजर आए। कुछ सचिवालयों पर कर्मचारी काम करते हुए भी दिखे। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर की नकल व पेंशन संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए ब्लॉक से लेकर जनपद मुख्यालय तक दौड़ लगानी पड़ रही है। ग्राम सचिवालय का लाभ उन्हें नहीं मिल पाया है, साथ ही ग्राम पंचायत सहायक भी सचिवालय पर नहीं पहुंचते हैं।
*इन कर्मचारियों की है तैनाती*
मिनी ग्राम सचिवालय ग्राम पंचायत सचिव, स्थानीय लेखपाल, कंप्यूटर ऑपरेटर, बैंक सखी, ग्राम विकास अधिकारी, रोजगार सेवक, मनरेगा के कर्मचारी, स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े स्वच्छता गृही आदि की तैनाती है, लेकिन अधिकांश सचिवालयों में सभी विभागों के कर्मचारी नहीं बैठ रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को दिक्कत उठानी पड़ती है।
*वर्जन:-*
जहां पर खामियां मिली हैं, उनकी जांच कराई जाएगी। अधिकांश सचिवालयों पर अधिकारी व कर्मचारी समय पर बैठकर समस्याओं को समाधान करते हैं, लेकिन अगर कहीं लापरवाही बरती जा रही है तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।------प्रभात सिंह एडीओ पंचायत

No comments:

Post a Comment