पंचायत में किसानों को संबोधित करते ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह की टिकैत
सीओ हिंदू सिद्धार्थ को ज्ञापन सौंपते गजेंद्र सिंह टिकैत
स्योहारा (डॉ०उस्मान ज़ैदी)गन्ना समिति के प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत हुई पंचायत अध्यक्षता पृथ्वी सिंह ने की और संचालन हरिओम यादव ने किया पंचायत में किसानों के मुद्दों के साथ-साथ 15 दिन से लापता सिद्धार्थ नाबालिक लड़की की बरामदगी की मांग उठाई सीओ इंदु सिद्धार्थ को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन के माध्यम से बताया नाबालिक लड़की को जल्द बरामद कराएं और एक गरीब परिवार को न्याय मिल सके सीओ इंदु सिद्धार्थ ने पंचायत में भरोसा दिलाया कि जल्द लड़की की बरामदगी कराई जाएगी!
इस प्रकरण के अलावा पंचायत में किसानों को संबोधित करते हुए गजेंद्र सिंह टिकैत ने कहा स्योहारा क्षेत्र के किसानों को पर्ची इंडेंट कम मिल रहा है जिसे बढ़ाया जाए शुगर मिल प्लेसमेंट खाद के रेट बढ़ाए गए हैं लेकिन किसानों की मांग है बेसिक कोटे के हिसाब से किसानों को खाद फ्री मिले!
साथ ही उन्होंने कहा किसानों के गन्ने के सट्टो में संशोधन के लिए साइड महीने में दो बार खुले चा जो अभी एक बार खुल रही है किसान काफी परेशान है
4 किसानों के सट्टे बंद है जिनके कैलेंडर में जीरो आ रहा है उनको जल्द ठीक कराया जाए
शुगर मिल की ओर से आए गन्ना प्रबंधक बलवंत सिंह आश्वासन दिया किसानों की समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा!
गांव में सफाई कर्मी कार्य ठीक से नहीं कर रहे उसके लिए खंड विकास अधिकारी को पंचायत में बुलाया गया उन्होंने आश्वासन दिया जल्द ही इसमें कार्यवाही की जाएगी आवारा पशुओं के लिए दूसरी गौशाला का निर्माण बीच में रुका हुआ था उसे जल्द निर्माण कराने का आश्वासन दिया उन्होंने कहां अगर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन बड़ा आंदोलन करने को विवश होगी जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी इस अवसर पर राम चरण सिंह देवराज चौहान महेश यादव धर्मवीर सिंह यादव सत्यवीर सिंह विकास चौधरी करण सिंह ओमवीर सिंह मारूफ अमरीश चौधरी अवनीश कुमार रोहतास सैनी पोखर सिंह इस्लामुद्दीन ओम प्रकाश यशपाल सिंह राजदेव सिंह!
No comments:
Post a Comment