Saturday, 10 December 2022

पिंक बूथ का पुलिस कप्तान दिनेश सिंह ने भव्य उद्घाटनमहिला वर्ग के सम्मान और सुरक्षा को बताया ज़रूरी!स्योहारा।(डॉ० उस्मान ज़ैदी

पिंक बूथ का पुलिस कप्तान दिनेश सिंह ने भव्य उद्घाटन
महिला वर्ग के सम्मान और सुरक्षा को बताया ज़रूरी!
स्योहारा।(डॉ० उस्मान ज़ैदी

)महिला सशक्तिकरण समाज की आधी आबादी को लेकर और महिला वर्ग की सुरक्षा व मान सम्मान  तथा स्वतंत्रता अधिकारों के प्रति जनपद भर में पिंक बूथ का निर्माण धामपुर चुंगी स्थित फव्वारा चौक पर किया  गया! जिसका उद्घाटन पुलिस कप्तान दिनेश सिंह के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया! पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंग द्वारा जनपद भर में बनाए जा रहे पिंक बूथ(महिला चौकी )
इस मौके पर बोलते हुए  एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि महिला वर्ग का सम्मान और सुरक्षा हमारे लिए सबसे ज़रूरी है और इसी के अंतर्गत ही इन पिंक बूथों का भी निर्माण कराया गया है ताकि आपात स्थिति में महिलाओं को इनके द्वारा सेवा मिल सके।
इस मौके पर जहां थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चोधरी,कस्बा प्रभारी रोबिन,एसआई राम नारायण सिंह एसआई राजेंद्र सिंह एसआई वसीम अकरम व समस्त थाना स्टाफ मोजूद रहा तो वहीं
इस मौके पर इओ एपी पाण्डे,व्यापारी व भाजपा नेता अरुण वर्मा,भाजपा नेता सुरेंद्र उर्फ राजू अरोड़ा,भाजपा उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री मनोज कुमार भटनागर अधिवक्ता जिला बार एसोसिएशन अनुराग भटनागर गणपति बजाज शोरूम स्वामी गौरव गुप्ता भाजपा नेता मनोज चौहान मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह, चेयरमैन पुत्र इमरान उर्फ सनी अख़्तर, आदि मोजूद रहे!

No comments:

Post a Comment