Thursday, 15 December 2022

आवारा पशुओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन!स्योहारा(डॉ०उस्मान ज़ैदी) भारतीय किसान यूनियन आवारा पशुओं की क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर खंड विकास कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी!

आवारा पशुओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन!
स्योहारा(डॉ०उस्मान ज़ैदी) भारतीय किसान यूनियन आवारा  पशुओं की क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर खंड विकास कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी!
       उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चुनाव में आवारा पशुओं से होने वाले किसानों की फसलों समस्याओं से छुटकारा दिलाने का वादा किया था! इतने लंबे समय बीत जाने के पश्चात भी आवारा पशुओं को लेकर यूपी सरकार उदासीन बनी हुई है! किसानों की फसलों को भारी पैमाने पर क्षति पहुंच रही है! इस कड़कड़ाती सर्दी के मौसम में किसानों को पूरी पूरी रात अपनी फसलों की रखवाली करनी पड़ रही है! जिसके कारण किसानों को गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है! आवारा पशुओं से तंग आकर भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकेट के नेतृत्व में खंड विकास कार्यालय पर कुछ आवारा पशुओं सहित धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन जारी रहेगा! पशुओं का चारा धरना स्थल पर ही प्रबंध किया गया! खंड विकास अधिकारी रामकुमार ने भारतीय किसान यूनियन से बताया की इस ब्लॉक में दो गौशाला कार्यरत है! इन आवारा पशुओं को गौशाला में पहुंच आइएगा! अन्य आवारा पशुओं का भी प्रबंध शीघ्र ही करा दिया जाएगा! भारतीय किसान यूनियन ने स्थानीय चीनी मिल को चलते हुए हैं लगभग (45) दिन हो चुके हैं! किसानों को गन्ने की पर्ची पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रही है! जिसके कारण गेहूं की बुवाई समय पर ना होने के कारण गेहूं की पैदावार भारी पैमाने पर गिरावट देखी जाएगी! जिसके फल स्वरूप राष्ट्र को भी हानि पहुंचेगी! उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया गया है! जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है! भारतीय किसान यूनियन मांगे पूरी ना होने तक धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन तक जारी रखेंगे! इस अवसर पर गज राम सिंह देवराज चौहान भाकियू नगर अध्यक्ष अजीम खान पृथ्वी सिंह आलोक सिंह अवनीश चौहान सतवीर सिंह आदि उपस्थित रहे!

No comments:

Post a Comment