Sunday, 18 December 2022

*सरकारी दस्तावेज में की हेराफेरी लाखो डकार गये प्रधान प्रमोद-सचिव राहुल पुष्कर और तकनीकी सहायक, आखिर ,

**सरकारी दस्तावेज में की हेराफेरी लाखो डकार गये प्रधान प्रमोद-सचिव राहुल पुष्कर और तकनीकी सहायक, आखिर जिलाधिकारी महोदय कब सीज करेंगे अधिकार*
यूपी के जनपद पीलीभीत की ब्लाक पूरनपुर की ग्राम पंचायत पटिहन में सरकार की जीरो टॉलेंस पॉलिसी में भ्रष्टाचार का जिन्न निकलकर सामाने आया है। यहां पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत पटिहन में मनरेगा योजना में प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक ने मिलकर नाली-खड़ंजा और विकास कार्य के लिये आया लाखो रुपए डकार लिया। ये सब कुछ हुआ सरकारी दस्तावेज में हेराफेरी करके।  आखिर जिलाधिकारी कब प्रकरण को संज्ञान में लेकर प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज करेंगे
पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटिहन में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत लाखो रुपए की धनराशि सीडीओ ने निर्गत की थी। इस पैसे से गांव में सड़कों का निर्माण किया जाना था। पेयजल के लिए हैंडपंप रिबोर किए जाने थे। पानी के भराव की समस्या को दूर करने के लिए नालियों व सोक पीट का निर्माण होना था। जिससे ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की समस्याएं दूर होती लेकिन ग्राम पंचायत पटिहन विकास खण्ड पूरनपुर जनपद पीलीभीत में सारा विकास प्रधान प्रमोद व प्रधान प्रतिनिधि और सचिव राहुल पुष्कर का ही हुआ आपकी स्क्रीन पर जनता का विकास*

No comments:

Post a Comment