*पुरानी तहसील पर सड़क के किनारे बना ली अवैध पुलिस बूथ*
अंबेडकरनगर
अभी तक पुलिस को आपने दूसरे की जमीन पर से अतिक्रमण व अवैध कब्जे हटवाने की कई कहानी सुनी होगी. लेकिन यह शायद पहला मामला होगा कि जब पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जिले अंबेडकरनगर में सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर ही नगर पालिका की भूमि पर ही जबरन कब्जा कर लिया.जिस पुलिस पर कब्जा, अतिक्रमण रोकने की जिम्मेदारी है, उसने ही शहर के सबसे भीड़ वाले बाजार पुरानी तहसील चौराहे पर अवैध निर्माण कर पक्की पुलिस बूथ बना ली। इस अवैध निर्माण से लोगों को आने-जाने में असुविधा हो रही है। क्षेत्रीय व्यापारी भी विरोध कर रहे हैं। यह भी कहा गया कि पुलिस के इस अवैध निर्माण से जनता में गलत संदेश जा रहा है। ऐसे में अवैध बूथ तत्काल हटाने के लिए चौकी इंचार्ज को निर्देशित करें।शहर में कहीं आम जनता का अवैध निर्माण हो तो नगर पालिका का दस्ता पुलिस की मदद से इसे हटाता है। अब जब पुलिस ने ही ऐसा कर रखा है तो इसे कैसे हटाया जाए, यह नगर पालिका के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
No comments:
Post a Comment