Monday, 11 August 2025

दावा ---मै भारत का सबसे खुशकिस्मत इंसान:फरहत अली खान*शहीद ए आज़म स्पोर्ट्स स्टेडियम में रक्षा बंधन धूम धाम में मनाया गया।

*दावा ---मै भारत का सबसे खुशकिस्मत इंसान:फरहत अली खान*
शहीद ए आज़म स्पोर्ट्स स्टेडियम में रक्षा बंधन धूम धाम में मनाया गया।
हॉकी प्रशिक्षक और मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहत अली खान ने दावा किया कि वह भारत के सबसे खुशकिस्मत इंसान हैं।
जिनकी कलाइयों पर इतनी राखियां सजाई जाती हैं। उनका मानना है कि भारत के साथ साथ मै अपनी बहनों और बेटियों की सुरक्षा और मान सम्मान के लिए समर्पित हूं।
साथ साथ  राष्ट्र धर्म और सभी धर्मों में विश्वसनीय आस्था रखता हूँ।
मैं तस्वीरों में नहीं। अपना भाव प्रैक्टिकली कर के बताता हूं।
आज सुबह से हॉकी की बालिकाऐं हाथ में पूजा की थाली सजाए स्टेडियम में गेट पर नजरे लगाए अपनी कोच फरहत अली खान का इंतेज़ार कर रही थीं। जैसे ही बाईक का हॉर्न बजा, सभी बच्चियां दौड़ पड़ी। सभी ने तिलक, राखी, और मिठाई खिलाकर अपने हॉकी कोच को बधाई दी और कलाई राखियो से भर दी।रोशनी राजपूत आंचल निविता माही किरन सिमरन शीतल अंशिका परी निशा मशीयत फातिमा गुंजन खुशी मल्ली आदि मौजूद रहीं।

No comments:

Post a Comment