Monday, 10 August 2026

मौसम की भविष्यवाणी आज जौनपुर और आसपास और उत्तर भारत के अधिकांश सिस्टम में भयंकर गर्मी उमस और पसीना से लोग बेहाल हो जाएंगे दोपहर के बाद कई स्थानों पर बूंदाबांदी और हल्की वर्षा होगी

मौसम की भविष्यवाणी आज जौनपुर और आसपास और उत्तर भारत के अधिकांश सिस्टम में भयंकर गर्मी उमस और पसीना से लोग बेहाल हो जाएंगे दोपहर के बाद कई स्थानों पर बूंदाबांदी और हल्की वर्षा होगी

जौनपुर और आसपास आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा लेकिन इसका प्रभाव 43 डिग्री जैसा होने से लोग पागल हो जाएंगे न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा लेकिन इसका असर भी 30 डिग्री सेल्सियस के बराबर होगा


कल के मौसम के बारे में अनुमान है कि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस होता और इसका असर 44 डिग्री और 30 डिग्री सेल्सियस होने से और भी बुरी स्थिति पैदा होगी। सुबह से ही भयानक पसीना और उमस शाम तक चलता रहेगा और इसी बीच बिजली विभाग वाले भी अपना कमल हमेशा की तरह अवश्य दिखा देंगे 

इस बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक 40 से 70 के बीच सापेक्षिक आर्द्रता 40 से 90% के बीच हवा की दिशा दक्षिण पूर्वी पूर्वी और गति 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच और पराबैंगनी किरणों की तीव्रता 7 से 9 के बीच बहुत भयानक रहेगी

इस बीच देश दुनिया के बारे में हमारे केंद्र की सभी भविष्यवाणी पूरी तरह सही हुई जौनपुर उत्तर प्रदेश और संपूर्ण भारत में केवल 60 से 70% मानसूनी वर्षा होने की तीन बार अकाल और अकाल सूखा जैसी स्थितियां पढ़ने की बात सही हो रही है दक्षिण अमेरिका हवाई द्वीप और जापान कोरिया चीन दक्षिणी पूर्वी एशिया में भयानक भूकंप और महा चक्रवात आने की बात भी बिल्कुल सही सिद्ध हुई।

30 जुलाई से 7 अगस्त तक लगातार वर्षा और बीच में दो-तीन दिन भारी वर्षा होने की बात पूरी तरह सही हुई 8 अगस्त से 15 अगस्त तक गर्मी उमस और पसीना भयंकर होने बूदाबादी हल्की वर्षा होने की बात भी पूरी तरह सही हो रही है


सुख का एक और चक्कर संपूर्ण भारत में प्रारंभ होने जा रहा है और 20 अगस्त के आसपास भारत की जलवायु और परिस्थितियों एक बार फिर से बदल जाएंगी जिसमें दो-चार दिन आगे पीछे हो सकता है

No comments:

Post a Comment