Tuesday, 25 August 2026

मौसम की भविष्यवाणी - डॉ दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि एवं निदेशक अलका शिप्रा वैष्णवी ज्योतिष मौसम पूर्वानुमान और विज्ञान अनुसंधान केंद्र जौनपुर

मौसम की भविष्यवाणी  - डॉ दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि एवं निदेशक अलका शिप्रा वैष्णवी ज्योतिष मौसम पूर्वानुमान और विज्ञान अनुसंधान केंद्र जौनपुर
आज जौनपुर और आसपास के जनपदों का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि कल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा इसी बीच सापेक्षिक आर्द्रता की मात्रा न्यूनतम 85 प्रतिशत और अधिकतम 100% रहेगी हवा की दिशा मुख्य रूप से दक्षिणी दक्षिणी पूर्वी और वेग 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगा वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद अच्छा 30 से लेकर 60 के बीच रहेगा और अल्ट्रावायलेट किरणों की तीव्रता 1 से 3 के बीच रहेगी।
 24 और 25 अगस्त की तरह आज भी अधिकांश स्थानों में भारी और बाकी स्थान में मध्यम वर्षा जारी रहेगी और यह वर्षा कल से धीरे-धीरे कमजोर होगी और 31 अगस्त तक चलेगी 

अभी तक जौनपुर और आसपास के क्षेत्र में 800 मिलीलीटर वर्ष के मुकाबले 605 मिलीमीटर वर्षा हुई है जबकि यहां पर वार्षिक वर्षा का औसत 900 मिमी से 1000 मिली मीटर के बीच होता है पिछले वर्ष यहां पर 1000 मिलीलीटर वर्षा हुई थी 


मानसून के प्रचंड ऊर्जा और वेग पर एल नीनो का प्रभाव 1 अगस्त 10 सितंबर तक प्रभावहीन होने से ही वर्षा हो रही है इसके बाद अलनिनो का प्रभाव फिर से बढ़ेगा जिससे सितंबर में वर्षा की स्थितियां बेहद खराब हो सकती हैं और सूखे जैसी स्थिति आ सकती है


 इस प्रकार दो सूखे जैसी स्थितियां जून और जुलाई में बीत चुकी हैं तीसरे की जो भविष्यवाणी हमारे केंद्र ने किया था वह सितंबर में आना लगभग निश्चित है लेकिन इसके बाद एक और चक्कर संघनन वाष्पन और विक्षोभ से प्रभावित होगा जिससे सितंबर के अंत में वर्षा होने से खेती बागवानी और सभी लोगों को लाभ हो सकता है 


इसके अलावा 24 अगस्त से 26 अगस्त तक भारी मूसलाधार वर्षा की हमारे केंद्र की भविष्यवाणी एक बार फिर 49 वर्षों की भांति पूरी तरह सत्य हुई अभी गर्मी वर्षा उमस और पसीने से पीछा 15 अक्टूबर के बाद ही पूरी तरह समाप्त होगा

न्यूज 2:
 जौनपुर और आसपास के जनपदों को विशेष कर जौनपुर के दक्षिणी भागों और वाराणसी से लेकर भदोही मिर्जापुर गाजीपुर अब से 1 घंटे के अंदर कहीं-कहीं बहुत भारी मूसलाधार वर्षा तो बाकी जगह माध्यम से भारी वर्षा दो दिन तक होने वाली है अन्य जनपदों में भी यही स्थिति होने वाली है जो जौनपुर के आसपास हैं अयोध्या प्रयागराज में भी ऐसा ही होने वाला है इसलिए आप सब लोग सावधान रहें डॉ दिलीप कुमार सिंह
 कल शाम 7 बज कर 4 मिनट को हमारे केंद्र के द्वारा किए गए भीषण मूसलाधार वर्षा की भविष्यवाणी जौनपुर प्रतापगढ़ सुल्तानपुर आजमगढ़ गाजीपुर वाराणसी दीनदयाल नगर रावटसगंज और अयोध्या प्रयागराज तथा आसपास के जनपदों के लिए ईश्वर की कृपा से पूरी तरह सही हुई अभी-यह भीषण मूसलाधार मूसलाधार वर्षा आज और मध्यम वर्षा कल भी जारी रहेगी डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि एवं निदेशक अलका शिप्रा वैष्णवी ज्योतिष मौसम पूर्वानुमान और विज्ञान अनुसंधान केंद्र जौनपुर

No comments:

Post a Comment