आगामी मौसम की प्रमुख भविष्यवाणियां
22 सितंबर से होगा मौसम में परिवर्तन और 23 सितंबर की रात से 29 सितंबर के बीच एक बार अंतिम है रूप से अच्छी वर्षा 5 दिन होने के प्रबल संभावना है । क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बनेगा एक चक्रवात जो पूर्वोत्तर भारत से उड़ीसा आंध्र मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश बिहार छत्तीसगढ़ तक वर्षा करेगा
आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा और आज से जौनपुर सहित आसपास का मौसम बदल जाएगा दोपहर के बाद कभी भी वर्षा हो सकती है और कल से भयंकर गर्मी उमस पसीना से छुटकारा मिल जाएगा।
कल का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस होगा लेकिन इसका अनुभव 35 डिग्री और 30 डिग्री सेल्सियस होने से हल्की गर्मी उमस और पसीना का मौसम रहेगा आज और कल हल्की से मध्यम वर्षा कहीं-कहीं तेज वर्षा का अनुमान है हमारे केंद्र की भविष्यवाणी के अनुसार 22 सितंबर से 29 सितंबर तक सुहावना मौसम रहेगा और झंझा चकोर गान गर्जन वारिदमाला क विद्युत की गरज चमक के साथ माध्यम से तेज कहीं-कहीं बहुत तेज वर्षा होगी ।
जौनपुर और आसपास के जनपदों में 19 सितंबर से 22 सितंबर तक धूप छांव बादलों के साथ बूंदाबादी हल्की वर्षा के योग हैं लेकिन ज्यादातर सूखा ही रहेगा मध्यम भारत और कुछ समुद्र तटीय स्थानों पर भारी चक्रवाती वर्षा के योग बन रहे हैं इसमें एक-दो दिन का अंतर हो सकता है। जिसका असर दो तिहाई भारत पर पड़ेगा
हवा की दिशा लगातार बदलती रहेगी पहले पूर्व फिर उत्तर पूर्व और फिर पूर्वी दक्षिणी पूर्वी हो जाएगी और हवा का वेग 10 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे होगा वायु गुणवत्ता सूचकांक इस समय 15 से लेकर 50 के बीच रहेगी। 22 से 25 सितंबर तक वर्षा का वेग बढ़ेगा आंध्र उड़ीसा बिहार छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश के पूर्वी भागों और बंगाल में आंधी तूफान आएगा
विशेष कर 24 सितंबर से 30 सितंबर तक वायु गुणवत्ता सूचकांक यह 10 के आसपास आ जाएगी जो जौनपुर के लिए एक अद्भुत बात है क्योंकि यहां पर वायु गुणवत्ता सूचकांक वर्ष में भी 100 से नीचे कभी-कभी आती है और इस वर्ष पूरे 3 महीने वायु गुणवत्ता सूचकांक 50 से नीचे रहे हैं सापेक्षिक आर्द्रता इस कालखंड में 50% से 99% के बीच रहेगी इस प्रकार गर्मी उमस और पसीना जारी रहेगा लेकिन केवल 10:00 बजे से 3:00 के बीच पराबैंगनी किरणों की तीव्रता इस कालखंड में 1 से लेकर 6 के बीच रहेगी।
तापमान इस कालखंड में न्यूनतम 25 से लेकर 27 डिग्री और अधिकतम 28- 35 से लेकर डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
कारण
बंगाल की खाड़ी में बनने वाला तीव्र दबाव और उसके फसस्वरूप एक हल्के मध्यम दर्जे का चक्रवात का बनना जो तेज भी हो सकता है जिससे अल नीनो का प्रभाव फिर से घटेगा और पूर्वांचल मध्य भारत दक्षिण भारत से लेकर गुजरात महाराष्ट्र तक माध्यम से भरी और तटीय भागों में भारी मूसलाधार वर्षा होगी और इसी के साथ 5 अक्टूबर से मानसून का समापन हो जाएगा और हल्की ठंड का श्री गणेश हो जाएगा और गर्मी उमस पसीने का जोर समाप्त हो जाएगा - डॉ दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि एवं निदेशक अलका शिप्रा वैष्णवी ज्योतिष मौसम पूर्वानुमान और विज्ञान अनुसंधान केंद्र जौनपुर 7017713978 15( सितंबर 2026 को यह भविष्यवाणी लिखी गई है)
No comments:
Post a Comment