Friday, 5 August 2022

नज़ीबाबाद /नगर पंचायत जलालाबाद निवासी शहर काजी अफफ़ान उल हक़ ने लोगों से मोहर्रम के त्यौहार को शांति से मनाए जाने की दरख्वास्त की है !

नज़ीबाबाद /नगर पंचायत जलालाबाद निवासी शहर काजी अफफ़ान उल हक़ ने लोगों से मोहर्रम के त्यौहार को शांति से मनाए जाने की दरख्वास्त की है !
उन्होंने लोगों से कहा है कि गैर जरूरी रसूमात से बचें !
उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा है कि शांति व्यवस्था बनाए रखें !
उन्होंने लोगों से इस महीने में इबादत में इज़ाफ़ा करने की इल्तजा करते हुए कहा है कि हज़रत इमाम हुसैन ने कर्बला के मैदान में सजदे में शहादत पाई थी, इसलिए इबादत करने में कोताही / ग़फ़लत ना बरतें

*जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा अधिकारियों को वितरण किया गया तिरंगा*

*जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा अधिकारियों को वितरण किया गया तिरंगा*

जौनपुर - आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रट सभागार में अधिकारियों को तिरंगा वितरित किया, जिलाधिकारी ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा झंडा लगाया जा रहा है जिसके क्रम में जनपद में कुल 8.30 लाख झंडे लगाए जाएंगे। उन्होंने ने जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार को निर्देशित किया कि अमृत सरोवर, पंचायत भवनों सहित सार्वजनिक भवनों पर झंडा लगाया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी कार्यालय अध्यक्षों को निर्देशित किया कि उनके कार्यालयों पर झंडा लगाया जाए, चौराहों को तिरंगा लाइट से सजाया जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने का कार्य किया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट आयुष चौधरी, जिला विकास अधिकारी बी0बी0 सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आर0डी0 यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, सहित कलेक्ट्रेट बार के पदाधिकारी जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रामायण धारावाहिक की शुटिंग के समय निर्देशक रामानंद सागर के लिये सबसे मुश्किल काम था, काकभुशंडी और शिशु राम के दृश्य फिल्माना। दोनो ही निर्देशक के आदेश का तो पालन करने से रहे।

रामायण धारावाहिक की शुटिंग के समय निर्देशक रामानंद सागर के लिये सबसे मुश्किल काम था, काकभुशंडी और शिशु राम के दृश्य फिल्माना। दोनो ही निर्देशक के आदेश का तो पालन करने से रहे।

यूनिट के सौ से अधिक सदस्यो और स्टूडियो के लोग कौए को पकड़ने में घंटों लगे रहे। पूरे दिन की कड़ी मेहनत के बाद वे चार कौओं को जाल में फँसाने में सफल हो गए। चारों को चेन से बाँध दिया गया, ताकि वे अगले दिन की शूट से पहले रात में उड़ न जाएँ। सुबह तक केवल एक ही बचा था और वह भी अल्युमीनियम की चेन को अपनी पैनी चोंच से काटकर उड़ जाने के लिए संघर्ष कर रहा था।

अगले दिन शॉट तैयार था। कमरे के बीच शिशु श्रीराम और उनके पास ही चेन से बँधा कौआ था। लाइट्स ऑन हो गई थीं। रामानंद सागर शांति से प्रार्थना कर रहे थे, जबकि कौआ छूटने के लिए हो-हल्ला कर रहा था। वे उस भयभीत कौए के पास गए और काकभुशुंडी के समक्ष हाथ जोड़ दिए, और फिर आत्मा से याचना की “काकभुशुंडीजी, रविवार को इस एपिसोड का प्रसारण होना है, मैं आपकी शरण में आया हूँ, कृपया मेरी सहायता कीजिए।" निस्तब्ध सन्नाटा छा गया, चंचल कौआ एकदम शांत हो गया ऐसा प्रतीत होता था, जैसे कि काकभुशुंडी स्वयं पृथ्वी पर उस बंधक कौए के शरीर में आ गए हों। रामानंद सागर ने जोर से कहा, 'कैमरा' 'रोलिंग', कौए की चेन खोल दी गई और 10 मिनट तक कैमरा चालू रहा। रामानंद सागर निर्देश देते रहे, “काकभुशुंडीजी, शिशु राम के पास जाओ और रोटी छीन लो।” कौए ने निर्देशों का अक्षरश: पालन किया, काकभुशंडीजी ने रोटी छीनी और रोते हुए शिशु को वापस कर दी, उसे संशय से देखा, उसने प्रत्येक प्रतिक्रिया दर्शायी और दस मिनट के चित्रांकन के पश्चात् उड़ गया। मैं इस दैविक घटना का साक्षी था।

निस्संदेह वे काकभुशुंडी (कागराज) ही थे, जो रामानंद सागर का मिशन पूरा करने के लिए पृथ्वी पर उस कौए के शरीर में आए थे। जय श्रीराम! जय काकभुशंडी!

- हर्षद भट्ट

रूट डायवर्जन श्रावण मास चतुर्थ सोमवार वर्ष-2022 जनपद मुरादाबाद*

*प्रेस नोट*

*रूट डायवर्जन श्रावण मास चतुर्थ सोमवार वर्ष-2022 जनपद मुरादाबाद*

कृपया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुरादाबाद के पत्र संख्याः-श्रा0शि0का0मेला /2022 दिनाकः11.07.2022 के द्वारा श्रावण मास का रूट डायवर्जन किया गया था, जिसमें श्रावण मास का चतुर्थ सोमवार- दिनाँक 08.08.2022 का है। प्रत्येक श्रावण सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा शिवालयों पर गंगाजल से जलाभिषेक किया जाता है। यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद में श्रद्धालुओं की मार्ग सुरक्षा हेतु दिनाँक 04.08.2022 से दिनाँक 08.08.2022 चतुर्थ सोमवार को 22.00 बजे तक रूट डायवर्जन निम्नवत् रहेगाः- 

*ट्रैफिक डायवर्जनः-जनपद के बाहर भारी वाहनों के रुट डायवर्जन की व्यवस्थाः-*

*1-* बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन (रोडवेज बसें/बसें/ट्रक आदि) वाया मिलक, शाहबाद, बिलारी, सिरसी, सम्भल, गवा, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलन्दशहर, हापुड़, गाजियाबाद होकर दिल्ली पहुँचेंगे तथा इसी मार्ग से वापसी में दिल्ली से बरेली पहुँचेंगे।

*2-* रामपुर से मुरादाबाद की ओर आने वाली रोडवेज बस मूढापाण्डे टोल प्लाजा से आगे जरिये नेशनल हाईवे-24 पुराना टोल प्लाजा द्वितीय (चंदौसी कट) से नीचे होते हुए दाहिनी ओर टर्न लेते हुए अस्थाई बस स्टैण्ड पंडित नंगला बाईपास कटघर पहुँचेंगी तथा इसी मार्ग से वापस होकर रामपुर जायेंगी। 

*3-* मुरादाबाद से दिल्ली एवं मेरठ की ओर जाने वाली रोडवेज बसें अस्थाई बस स्टैण्ड पंडित नंगला बाईपास कटघर से बिलारी, सिरसी, सम्भल, गवां, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलन्दशहर, हापुड़, गाजियाबाद होकर दिल्ली पहुँचेंगे तथा इसी मार्ग से वापस आयेंगी तथा अन्य भारी वाहन मुरादाबाद से चलकर इसी मार्ग से दिल्ली की ओर जायेंगे तथा मेरठ जाने के लिए वाया हापुड़-मेरठ जायेंगे एवं इसी मार्ग से वापस आयेंगे । 

*4-*  अमरोहा से रामपुर/बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन (रोडवेज बसें/बसें/ट्रक आदि) कैलशा, बागड़पुर, डींगरपुर तिराहा पाकबड़ा से डींगरपुर, कुन्दरकी, बिलारी, शाहबाद होकर रामपुर पहुँचेगें तथा इसी मार्ग से वापस आयेंगे।

*5-*  मुरादाबाद से बिजनौर/हरिद्वार जाने वाले भारी वाहन/बसें काशीपुर तिराहा से ठाकुरद्वारा, जसपुर (उत्तराखण्ड), अफजलगढ़, धामपुर होते हुये जायेंगे तथा इसी मार्ग से वापस आयेंगे। 

*6-* बिजनौर से मुरादाबाद की ओर जाने वाले हल्के वाहन वाया धामपुर स्योहारा, सुरजननगर, ठाकुरद्वारा, भोजपुर एवं काशीपुर तिराहा पहुचेंगे तथा इसी मार्ग से वापस आयेंगे ।

*7-*  बिजनौर रोड से बरेली/रामपुर जाने वाले हल्के वाहन कोठीवाल डेन्टल कालेज कट से ठाकुरद्वारा बाईपास होकर भोजपुर होते हुए काशीपुर तिराहा होते हुए रामपुर/बरेली जायेंगे। कांवड़ियों की संख्या एवं मार्ग की व्यस्तता के दृष्टिगत बिजनौर की तरफ से आने वाला हल्का वाहन अगवानपुर बाईपास से टी0एम0यू0 की तरफ से हाईवे होकर रामपुर-बरेली की तरफ पास कराया जा सकता है।

*8-*  महाराणा प्रताप चौक से जीरो प्वाइँट पाकबड़ा तक का क्षेत्र नो-ट्रैफिक जोन रहेगा। मुरादाबाद शहर में दिल्ली की तरफ से आने वाला ट्रैफिक जीरो प्वाइँट पाकबड़ा से सम्भल कट की ओर तथा पाकबड़ा की तरफ जाने वाला ट्रैफिक महाराणा प्रताप चौक से रामपुर रोड, हनुमान मूर्ति, कोहिनूर तिराहा, आर0टी0ओ0 ऑफिस से सम्भल कट होते हुए पाकवडा की ओर जायेगा ।

*पुलिस अधीक्षक यातायात*
*जनपद मुरादाबाद*

Thursday, 4 August 2022

बेंकिग बिजनौर एसपी दिनेश सिंह ने छड़ी जाहर मेले में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा पुलिसबेरिकेटिंग,यातायात, पार्किंग आदि का किया निरीक्षण

बेंकिग बिजनौर 

एसपी दिनेश सिंह ने छड़ी जाहर मेले में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा पुलिसबेरिकेटिंग,यातायात, पार्किंग आदि का किया निरीक्षण
ड्यूटी पर पुलिसकर्मियों को किया ब्रीफिंग
मेले में लगी  खिलौनों  की दुकानें
खाने के लगे बड़े होटल
बिजनौर थाना कोतवाली शहर के गंज इलाके में लगा मेला

पुलिस द्वारा इंसाफ ना मिलने पर व्यक्ति ने लिया कोर्ट का सहारा

पुलिस द्वारा इंसाफ ना मिलने पर व्यक्ति ने लिया कोर्ट का सहारा 

थाना मंडावर के क्षेत्र दयालवाला के कोहरपुर गांव का मामला है, दिनांक 25/07/2022 को  शेर अली पुत्र अख़लाक़ निवासी दयालवाला, बालमुकुंद के घर सादुल्लापुर आया हुआ था, समय करीब सुबह के 10 बजे की घटना है, उसके घर पर जुलफुकार पुत्र नामालूम निवासी ग्राम भागूवाला थाना मंडावली  फरजाना पत्नि यूनुस, गुलफाम पुत्र यूनुस,जीनत पुत्री यूनुस,लेकिन उपरोक्त लोग हाल में निवासी ग्राम गोपालपुर थाना मंडावर के निवासी है,यह सभी लोग बालमुकुंद के घर में घुस आये और आते ही उसको गंदी-गन्दी गलियां देने लगे जब इन्हे गलियां देने से मना किया तो उपरोक्त लोगो ने उसको लात घुसो से मारना पीटना शुरू कर दिया, उपरोक्त लोगो ने मुझे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुआ कहा की तू हमारे दामाद को अपने घर में बहुत छीपाता है आज तो तेरा किस्सा ही खत्म कर देंगे, इस पर शेर अली दौड़ कर आया और आस पास के व्यक्ति संतराम पुत्र मंगलू, व मौफ़ी पुत्र पूरन निवासी

दयालवाला भी मौके पर पहुंचे उपरोक्त लोगो ने शेर अली को डंडा मारने के जान से मारने की धमकी देकर भाग


गए, उपरोक्त समस्त घटना को जानकारी थाना मंडावर में लिखित रूप में दी गई जिसमे थाने द्वारा कार्यवाही का आश्वाशन देकर घर भेज दिया गया लेकिन कोई भी कार्यवाही मंडावर थाने द्वारा नहीं की गई, इस लिए 30/07/2002 को बालमुकुंद द्वारा एस पी बिजनौर को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया की मेरे द्वारा उपरोक्त लोगो के खिलाफ धारा 156(3)सी आर पी सी न्यायलय के समक्ष कार्यवाही हेतु मुकदमा दर्ज करा रहा हूं,

बिजनौर अपर पलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने

बिजनौर न्यूज
बिजनौर अपर पलिस अधीक्षक नगर  महोदय द्वारा आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने एवं जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ करने हेतु थाना को0 शहर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस फोर्स के साथ पैदल गस्त कर आमजन को कराया सुरक्षा का एहसास।