Monday, 13 December 2021

वैक्सीन से वंचित चल रहे लोगों को लगाई गई वैक्सीन।

वैक्सीन से वंचित  चल रहे लोगों को लगाई गई वैक्सीन।

स्योहारा डॉ उस्मान ज़ैदी,सरकार की मंशा के अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा ग्राम प्रधान के आवास पर वैक्सिंग से वंचित रहे लोगों को वैक्सीन लगाई गई इस दौरान युवाओं में उत्साह दिखा तो वही महिलाओं ने भी दर्ज कराई अपनी भागेदारी।

कोविड-19 वैक्सीन को लेकर बच रहे लोगों को ग्राम प्रधान की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड-19 लगाई गई। सरकार की मंशा को सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधान में राशन डीलर लगातार प्रयास कर रहे हैं जहां एक और राशन डीलरों द्वारा वैक्सीन प्रमाण पत्र देखे बिना लोगों को राशन नहीं दिया गया। तो वही ग्राम प्रधान भी लोगों को जागरूक करते हुए वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित कर रहे है। इसी क्रम में ग्राम चकमहदूद सानी में ग्राम प्रधान मोहम्मद कासिम अंसारी के आवास पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड-19 की वैक्सीन लगाई। ग्राम प्रधान ने कहा कि हम लोगों का दायित्व बनता है कि हम बीमारी से खुद भी बचे हैं और अधिक से अधिक व्यक्ति को टीका लगवाएं ताकि इस बीमारी से बचा जा सके। इस मौके पर सुनील जाटव, बब्लू ठेकेदार, बीडीसी मेम्बर ताज अहमद, शफीक अहमद, तैय्यबुजम्मा, मोहम्मद नाजिम, मो.जुनैद मो.वसीम, मोहम्मद कफील, दिलशाद अमीर, इरफान अहमद, नासिर अहमद, नजीर अहमद, हारून अहमद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment