Sunday, 12 December 2021
विगत मिले युवक के शव का हुआ खुलासा , निकला तार चोर______________________ भोजीपुरा( बरेली)
विगत मिले युवक के शव का हुआ खुलासा , निकला तार चोर______________________ भोजीपुरा( बरेली)--बरेली: थाना भोजीपुरा । क्षेत्र के बैकुंठापुर के युवक का शव दोहना पीतम राय गांव के फैयाज के खेत में 20 नवंबर 2021 को मिला था । जिसकी शिनाख्त बबलू 18 पुत्र इदरीश खा के रूप में हुई थी । जिस पर पिता ने हत्या की आशंका जताई थी । पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया था । दिनांक 22 -11 -21 को पिता की ओर से अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली रोहित सजवार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व सीओ नावबगंज के आदेश का पालन करते हुए भोजीपुरा थाना प्रभारी अजय कुमार चाहर के नेतृत्व में सहयोगी पुलिस कर्मियों ने आज घटना का पर्दाफाश किया गया । पाया गया कि मृतक युवक अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी का काम करता था । उसी प्रकार की घटना को अंजाम देने यह लोग फैयाज के खेत के ऊपर से गुजर रही ३३केवी बिजली लाइन के तार काटने गए थे । पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया बबलू ने जैसे ही तार काटने के लिए कटर चलाया तुरंत उसको करंट लग गया था ।जिससे कुछ अंग झुलस गए और मौके पर ही मौत हो गयी । साथी उसके सामान मोबाइल को लेकर मौके फरार हो गए थे । पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिलवा पुल के पास से उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया । जिस पर उन्होंने अपना जुर्म कुबूल भी कर लिया । जिनको पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया । उनके पास से दो चाकू, एक तार कटर मशीन, मृतक का मोबाईल बरामद किया गया । पुलिस ने हत्या की धारा को बदलते हुए 379 ,,511, 404 में कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। उक्त व्यक्तियों का आपराधिक रिकॉर्ड पुराना ही रहा है । जिन पर पूर्व में कई कई मुकदमे भी दर्ज हैं ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
फरीदाबाद में अलफलाह विश्वविद्यालय के चारों ओर आतंक का कारखाना पकड़ा गया है जिसमें अंडरग्राउंड 200 वर्ग मीटर का एक भयानक गोला बारूद बम बनाने ...
-
* अब भी खाओगे घर से बाहर, होटल दुकान की पनीर??* हाईवे पर किसी सस्ते से सस्ते ढाबे में खाना खाइये, मेन्यू में कम से कम 6 आइटम पनीर के होंगे ...
-
* एक दिन की छुट्टी मतदाता बनाएगी लापरवाही जिंदगीभर की मतदाता सूची से छुट्टी कर देगी* चुन्ना आपको है। सभी प्रदेश और जनपद वासियों ...
No comments:
Post a Comment