Sunday, 12 December 2021

धौरा टांडा गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम, पाई अनियमितताएं

धौरा टांडा गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम,  पाई अनियमितताएं _______________________________________धौरा टांडा( बरेली)-- तहसील सदर बरेली की नगर पंचायत धौरा टांडा की " गौशाला "का निरीक्षण करने उप जिलाधिकारी सदर कुमार धर्मेंद्र आज वहां पहुंचे बताते चलें कल इसी गौशाला में एक गाय की मौत हो गई थी तथा  कई के बीमार होने का समाचार कई अखबारों में छपा था उसी सिलसिले में पहुंचे उन्होंने  निरीक्षण के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि गोवंश को चारा गुणवत्ता परक नहीं दिया जा रहा है हरा चारा बिल्कुल नहीं है किसी भी प्रकार का कोई रिकॉर्ड यहां नहीं है गोबर गैस प्लांट पूर्व में मेरे निरीक्षण के दौरान खराब था अब भी निरीक्षण पर भी खराब है जो एक गंभीरलापरवाही है  संबंधित ठेकेदार को काली सूची में डालने के लिए अधिशासी अधिकारी को दिए निर्देश इसी तरह वहां कई प्रकार की अनियमितताएं गिनाते हुए उन्होंने अधिशासी अधिकारी देवेंद्र प्रताप गौतम से अति शीघ्र व्यवस्था कर सर्द मौसम से पहले पूरे करने के निर्देश दिए जिससे गोवंश का अच्छी प्रकार रखरखाव व देखभाल हो सके    जिस पर ईओ ने जल्द ही सभी व्यवस्था करने की बात कही।   गौशाला में गौ वंश के रखरखाव व व्यवस्थाओं को देखने राष्ट्रीय योगी सेना गौरक्षा प्रकोष्ठ के जिला मंत्री हिमांशु पटेल मीडिया प्रभारी अरुण पटेल भी पहुंचे जिन्होंने यहां की जानकारी अपने संगठन के उच्च पदाधिकारियों को दी उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भी बात कर व्यवस्थाएं बेहतर करने को कहा निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पति इफ्तिखार अहमद हल्का लेखपाल महेंद्र पाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे_________________ धौरा टांडा से मोहम्मद इरशाद रजवी पत्रकार की  AumTv लिए विशेष रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment