सपा कार्यालय का हुआ उद्घाटन भाजपा विधायक पर विकास नहीं विनाश करने का लगाया आरोप
जहां सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने चुनाव कार्यालय खोल लिए हैं तो वही समाजवादी पार्टी प्रत्याशी बलजिंदर सिंह ने भी अपना कार्यालय आर्य नगर में खोला है। जिसका उद्घाटन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने फीता काटकर किया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार से भाजपा ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए किसान विरोधी तीन कृषि कानून बनाए थे। जिन के विरोध में किसान लगातार दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे थे और भाजपा सरकार सुनने को तैयार नहीं थी।इस दौरान किसान आंदोलन में एक करीब 800 किसानों की मौत हुई आखिरकार किसानों की जीत हुई और सरकार की हार हुई। उन्होंने कहा कि जो कदम केंद्र की भाजपा सरकार ने 800 किसानों की मौत के बाद उठाया और कृषि कानूनों को वापस लिया। वह सरकार अगर किसानों की बात शुरू में ही मान लेती तो करीब 800 किसानों की मौत ना होती 800 किसानों की मौत का जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी है। उन्होंने कहा कि अब किसान भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखा कर ही रहेगा उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास की सोच रखने वाली पार्टी है और एक बार काशीपुर में समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी। उन्होंने कहा कि इस बार समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सरदार बलजिंदर सिंह भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। तो वही प्रत्याशी सरदार बलिंदर सिंह ने कहा कि एक ही विधायक के 20 वर्षों तक गद्दी पर बने रहने से क्षेत्र का विकास नहीं हुआ उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कें टूटी पड़ी हैं। और नालियों का पता नहीं है शहर में जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है उन्होंने कहा कि वह किसान हैं। और जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं वह भली भांति जानते हैं कि उन्हें किस प्रकार से क्षेत्र का विकास करना है। उन्होंने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि एक बार उन्हें मौका दें और समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल के सामने वाला बटन दबाकर उन्हें विजई बनाएं वह दिखा देंगे। कि क्षेत्र का विकास किस प्रकार होता है इस दौरान उन्होंने जनता से समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रवि छाबड़ा, सरदार बलजिंदर सिंह प्रत्याशी सपा काशीपुर, जिला अध्यक्ष नईम चौधरी, नगर अध्यक्ष आदित्य शर्मा, शानू, आकाश यादव, हाजी बाबू अली जाकिर, एबले हसन, अतीक सलमानी,यामीन मंसूरी,नाजिम सैफी,विक्की बाठला समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।,
No comments:
Post a Comment