Wednesday, 5 January 2022

खलीलपुर पंचायत में पंचम दिवस मतदान हेतु लोगों को जागरूक किया!

खलीलपुर पंचायत में पंचम दिवस मतदान हेतु लोगों को जागरूक किया!

विशिष्ट अतिथि  के रूप में सहायक विकास अधिकारी पंचायत आशीष कुमार रहे!!

आज दिनांक 05/01/2021 को बिड़ला पब्लिक कन्या इंटर कॉलेज स्योहारा बिजनौर की राष्ट्रीय सेवा योजना की एक इकाई का प्रधानाचार्य श्रीमती डॉ रंजना शुक्ला जी के नेतृत्व में विशेष शिविर का पंचम दिवस रहा। आज के कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ( सहायक विकास अधिकारी पंचायत आशीष कुमार मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर आज के  कार्यक्रम की शुरुआत की व स्वयं सेविकाओं को मतदाता जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया, जिससे स्वयं सेविकाएं अपने परिवार, आस पास के क्षेत्रों एवम समाज के अन्य लोगों को वोटर बनने हेतु! तथा चुनाव में मतदान करने के लिए जागरूक करते हुए !लोकतन्त्र का महत्व समझा सकें।
कार्यक्रम अधिकारी कु. मीनू शर्मा के मार्गदर्शन पर स्वयं सेविकाएं समूह बनाकर घर घर गई व निर्वाचन प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि वोटर लिस्ट में सभी योग्य वोटरों का पंजीकरण सुनिश्चित करें और मतदान के प्रति मतदाताओं खासतौर पर दिव्यांग, युवा व महिलाओं को जागरूक किया। अपने मतदान अधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
इस विषय पर स्वयं सेविकाओं ने *लोकतंत्र बचाना है, वोट डालने जाना है* जैसे नारे लगा कर रैली भी निकाली।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका श्रीमती रजनी अरोड़ा ,का भरपूर सहयोग रहा। स्वयंसेविका प्रियांशी, सलोनी, रूपा, तान्या, शिल्पी, तनु, शीबा , मनीषा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

No comments:

Post a Comment