Wednesday, 2 February 2022

स्योहारा डॉ उस्मान ज़ैदी, प्रदेश उपाध्यक्ष ,उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ,प्रदेश चेयरमैन एवं जिला अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज एसोसिएशन, प्रदेश महामंत्री, उत्तर प्रदेश ज्वेलर्स एसोसिएशन अरुण कुमार वर्मा ने 2022 के होने वाले चुनाव के संबंध में मतदाताओं से आह्वान किया है! कि सभी वर्ग के लोग अपने अपने मत का सदुपयोग करते हुए! योग्यता, क्षमता ,प्रतिभा ,को ध्यान में रखते हुए! अच्छे छवि वाले प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें!!

                       जिससे प्रदेश में विकास की संभावनाएं जमीनी स्तर पर दिखाई दे, लोगों के जीवन में तरक्की व खुशहाली दिखाई दे, चुनाव में अब गिने चुने दिन ही बचे हुए हैं! प्रदेश में यदि अमन ,इंसाफ, व अधिकार तथा सभी समाजों को सम्मान मिलेगा !तभी प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी! भाईचारा बढ़ेगा !चौतरफा खुशहाली व हरियाली दिखाई देगी! नफरत की सियासत वह मंदिर मस्जिद के चक्कर को छोड़ते हुए! हमें अपने मत का प्रयोग गुणवान, प्रतिभावान, शिक्षित, सभ्य, प्रत्याशि के पक्ष में करना है! जिससे बेरोजगारी दूर हो! किसानों के फसलों के वाजिब दाम मिले! विद्यार्थियों को उनकी योग्यता अनुसार नौकरियां मिले! व्यापारियों को व्यापार में सुविधाएं उपलब्ध हो! महिलाएं सुरक्षित रहे! समाज में उनका मान सम्मान होता हुआ दिखाई दे! तथा उनके अधिकारों की पूर्ति होती दिखाई दे! भ्रष्टाचार पर लगाम लगे !आम लोगों के हित में योजनाएं बनाई जाएं और उनको सुचारू रूप से लागू किया जाए जिससे पात्र व्यक्तियों को लाभ पहुंचे बिजली व्यवस्था कानून व्यवस्था यातायात व्यवस्था शिक्षा व्यवस्था चिकित्सा व्यवस्था आदि जनहित में  चुस्त-दुरुस्त किया जाए!

उस्मान ज़ैदी

No comments:

Post a Comment