Sunday, 24 April 2022

गोंडा के मर्चरी हाउस कर्मियों व पुलिस की घोर लापरवाही,बदल गया महिला का शव

गोंडा के मर्चरी हाउस कर्मियों व पुलिस की घोर लापरवाही,बदल गया महिला का शव 
                                                                                                 गोण्डा/कर्नलगंज।  जिले के मर्चरी हाउस के कर्मचारियों व कोतवाली नगर गोंडा पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई है। जहां कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम गुरसड़ी में रविवार को बच्चों के बीच हुए विवाद में मारपीट के दौरान हुई महिला की मौत के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम होने के बाद महिला के परिजनों को महिला का शव देने के बजाय किसी अज्ञात पुरुष का शव दे दिया गया। जब महिला के परिजन शव को लेकर घर पहुंचे तब पोस्टमार्टम हाउस से किसी व्यक्ति का फोन आया कि आप लोग दूसरा शव लेकर चले गए हैं। वह शव वापस करके महिला का शव ले जाइए। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। तब परिजनों ने आनन-फानन में दूसरे शव को गोंडा ले जाकर महिला का शव रिसीव किया और शनिवार की देर शाम घर पहुंचे।                                                                                                                             प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र की है। यहां ग्राम गुरसड़ी में रविवार को बच्चों के बीच हुए विवाद में एक युवक ने महिला रीता देवी पत्नी सुरेश कुमार को ईंट फेंक कर मार दिया था,जिससे महिला के सिर पर चोट आई थी और रविवार की शाम को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। शनिवार को महिला रीता देवी उम्र करीब  40 वर्ष का पोस्टमार्टम नगर कोतवाली गोंडा पुलिस द्वारा कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को महिला का शव न देकर एक अज्ञात व्यक्ति का शव दे दिया गया। जिसे लेकर महिला के परिजन घर पहुंच गए तब उन्हें फोन करके शव को पुनः वापस गोंडा पोस्टमार्टम हाउस लाने के लिए कहा गया। परिजन शव को लेकर गोंडा गए और उन्हें महिला का शव रिसीव कराया गया। उसके पश्चात शव लेकर परिजन देर शाम घर पहुंचे। इस संबंध में प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि महिला की मौत जिला अस्पताल में हुई थी। नगर कोतवाली पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली से जानकारी करने हेतु दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। वहीं मर्चरी हाउस के कर्मचारियों व कोतवाली नगर गोंडा पुलिस की घोर लापरवाही काफी चर्चा में है।

No comments:

Post a Comment