*सीएमएस की देखरेख में सफलता के नए आयाम स्थापित करता जिला चिकित्सालय*
---------------
_संवाददाता -- उपेन्द्र श्रीवास्तव_
--------------
जौनपुर -- जनपद का जिला चिकित्सालय,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार शर्मा के कुशल प्रबंधन और देखरेख में मरीजों के सर्वोत्तम स्वास्थ्य के प्रति विशेष जागरूक है। अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे समाचार पत्र प्रतिनिधि से डॉक्टर अनिल शर्मा ने बताया कि,समस्त चिकित्सक व हॉस्पिटल स्टाफ,शासन द्वारा निर्धारित समय पर अपना कार्य प्रारंभ कर रहे हैं, जहाँ पहले बाहर से दवाइयां अनुपलब्धता के कारण लिख दी जाती थीं,अब अस्पताल में डॉ. शर्मा के अथक प्रयासों से उपलब्ध हैं। वर्षों से चल रहे गैरकानूनी एम्बुलेंस गोरखधंधा भी डॉ. शर्मा की पैनी निगाहों से बच नहीं पाया, इसमें दलालों की टीम जिसमें कुछ पत्रकार भी शामिल हैं,और ये निजी एम्बुलेंस के मालिक व संचालक भी हैं,अस्पताल से मरीजों को बरगला कर, अस्पताल की बुराई कर प्राइवेट नर्सिंग होम्स में ले जाते थे और नर्सिंग होम्स से अच्छी खासी रकम प्राप्त करते थे, जिसे डॉ. शर्मा ने जानकारी प्राप्त होेने पर प्रशासन के सहयोग से सख्ती से बन्द करा दिया, जिसके कारण दलाल गैंग में खलबली मच गई व अपना धैर्य खोने लगे, ऊलजलूल, एडिटेड वीडियो के माध्यम से चिकित्सालय की छवि प्रभावित करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। डॉक्टर शर्मा ने आगे बताया कि समस्त जांचे भी हॉस्पिटल लैब में ही हो रही हैं। कोरोना जांच तुरंत व निःशुल्क करवाई जा रही हैं। मरीजों को अब बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। मरीजों को डरा धमकाकर बीमारी को गम्भीर बताकर अवैध धनउगाही करने वाले आउटसाइडर्स का प्रवेश अस्पताल परिसर में बन्द करा दिया गया है। डॉक्टर शर्मा ने जानकारी दी कि तीन स्टाफ नर्स व एक डेन्टिस्ट की नियुक्ति भी अपने कार्यकाल में कराई है।मरीजों व तीमारदारों के लिए तेरह आरओ और बैठने के लिए थ्री सीटर कुर्सी की व्यवस्था सभी जगहों पर उपलब्ध करवा दी गई है। मरीजों की संख्या पूछने पर बताया कि प्रतिदिन एक हजार से बारह सौ मरीज चिकित्सा सुविधा का लाभ लेने हॉस्पिटल आते हैं व सभी पूर्णतया सन्तुष्ट हैं।
Thursday, 28 July 2022
सीएमएस की देखरेख में सफलता के नए आयाम स्थापित करता जिला चिकित्सालय*
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
फरीदाबाद में अलफलाह विश्वविद्यालय के चारों ओर आतंक का कारखाना पकड़ा गया है जिसमें अंडरग्राउंड 200 वर्ग मीटर का एक भयानक गोला बारूद बम बनाने ...
-
* अब भी खाओगे घर से बाहर, होटल दुकान की पनीर??* हाईवे पर किसी सस्ते से सस्ते ढाबे में खाना खाइये, मेन्यू में कम से कम 6 आइटम पनीर के होंगे ...
-
* एक दिन की छुट्टी मतदाता बनाएगी लापरवाही जिंदगीभर की मतदाता सूची से छुट्टी कर देगी* चुन्ना आपको है। सभी प्रदेश और जनपद वासियों ...
No comments:
Post a Comment