मंडावर। महिला को प्रसव पीड़ा होने पर गांव की आशा की सूचना पर पहुंची डायल 108 एंबुलेंस ने पीएचसी पहुंचने से पहले ही महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों स्वस्थ हैं।
मंडावर थाना क्षेत्र सोमवार की सुबह गांव शिमला कला में सरस्वती पत्नी ओम प्रकाश को प्रसव पीड़ा होने लगी तो गांव की आशा राजवंती ने डायल 108 पर फोन किया तभी मौके पर एंबुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन अजय पाल और एंबुलेंस चालक असगर सैफी के द्वारा एंबुलेंस 108 संख्या यूपी 32 बी जी 9743 से गांव पहुंचे और महिला को अस्पताल के लिए लेकर चलने लगे दयालवाला गांव के पास महिला को प्रसव पीड़ा अत्यधिक तेज होने लगी तो उसने एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दे दिया परिवार वालों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा इसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों को पीएचसी चंदक में भर्ती कराया गया जहां पर दोनों जच्चा बच्चा स्वस्थ हैं।
No comments:
Post a Comment