Friday, 23 December 2022

स्योहारा ब्लॉक परिसर मे चल रहे धरने पर ही किसानों ने मनाया चौधरी चरण सिंह जयंतीपूर्व प्रधानमंत्री स्व. चरण सिंह जयंती पर केक काटते भाकियू कार्यकर्ता

स्योहारा ब्लॉक परिसर मे चल रहे धरने पर ही किसानों ने मनाया चौधरी चरण सिंह जयंती

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चरण सिंह जयंती पर केक काटते भाकियू  कार्यकर्ता
ब्लॉक परिसर में चौधरी गजेंद्र सिंह   टिकैत  के नेतृत्व में किसानों की मांगों को लेकर चल रहे धरना 9 वे दिन जारी रहा किसानों ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की 120, वीं जयंती धरना स्थल पर केक काटकर धूमधाम से मनाई धरने को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा चौधरी चरण सिंह हमेशा किसानों के हित के बारे में सोचते थे! उन्होंने उत्तर प्रदेश के किसानों को जमीन का मालिकान अधिकार दिलाया जो किसान बिरादरी उनकी हमेशा ऋणी रहेगी! किसान और मजदूर  बिरादरी के सच्चे हितैषी इसीलिए देश का किसान उनका जन्मदिन किसान दिवस रूप में मनाया जाता है! इस शुभ अवसर पर सभी किसानों उनके रास्ते पर चलकर अन्याय के खिलाफ किसानों की आवाज बुलंद करने की शपथ ली साथ ही! उन्होंने कहा किसानों की जो मांगे प्रशासन ने मानी है! और जो मानने से रह गई है! शुगर मिल की निकलने वाली प्रेश मेन्ट खाद के गत वर्ष के बराबर आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए गौशाला का निर्माण पर्ची इंडेंट बढ़ाने ग्रामीण क्षेत्रों की टूटी सड़कों का नवीकरण पर्ची सट्टो में संशोधन के लिए वेबसाइट दो बार खोले जाने नाबालिक लड़की की बरामदगी सभी मांगे जब तक धरातल पर लागू नहीं होंगी आंदोलन जारी रहेगा आने वाली 25 दिसंबर को महापंचायत की तैयारी जोर शोर से चल रही है इस अवसर पर राम चरण सिंह पृथ्वी सिंह गज राम सिंह देवराज चौहान प्रेम सिंह आलोक सिंह बबली सिंह सुखबीर चौहान विकास चौधरी संत कुमार अमित चौधरी विजेंदर त्यागी भाकियू नगर अध्यक्ष अज़ीम खान ओम प्रकाश सिंह मिट्ठूपुर इस्लामुद्दीन सचिव रोहतास सैनी मलखान गुर्जर आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment