Thursday, 22 December 2022

अधिकारियों की लापरवाही के कारण कड़कड़ाती सर्दी में आठवें दिन भी धरने पर डटे रहे किसान!धरने को संबोधित करते चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत !स्योहारा (डॉ०उस्मान ज़ैदी)

अधिकारियों की लापरवाही के कारण कड़कड़ाती सर्दी में आठवें दिन भी धरने पर डटे रहे किसान!
धरने को संबोधित करते चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत !
स्योहारा (डॉ०उस्मान ज़ैदी)
ब्लॉक परिसर में किसानों की समस्याओं और नाबालिक लड़की की बरामदगी को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में धरना कड़कड़ाती ठंड में आठवें दिन खुले आसमान के नीचे जारी रहा!
धरने को संबोधित करते हुए चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने कहा अधिकारियों की मनमानी कहे या लापरवाही जो कार्य प्रशासनिक अधिकारियों के कराने के हैं उनमें भी लापरवाही बरत रहे हैं किसी अधिकारी को यह चिंता नहीं 5 डिग्री तापमान में किसान खुले आसमान के नीचे अपनी मांगों को लेकर बैठे हैं किसान मरे या जिए किसी अधिकारी को कोई मतलब नहीं उन्होंने कहा किसान को इतना कमजोर ना समझे अगर किसी भी किसान को धरने पर कोई दिक्कत आई तो यह जिम्मेदारी उन सभी अधिकारियों की होगी जो धरने से संबंधित समस्याओं का निस्तारण नहीं करा रहे केवल तमाशा देखने का काम कर रहे हैं अधिकारियों का दिल पत्थर का है जो किसानों की समस्याएं दूर नहीं करा रहे जो किसान अपने परिवारों को छोड़कर धरने पर आज आंदोलित है उनकी हौसला अफजाई की उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की एक-एक मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा
दूसरी ओर मलकपुर बुडेरान से स्योहारा आने वाली लिंक रोड जिसकी लंबाई लगभग 3:30 किलोमीटर है जो 20 साल से आज तक नहीं बनी सड़क बिल्कुल टूटी पड़ी है उस के गड्ढे भरने के लिए ठेकेदार ने गड्ढे भरने का सामान डलवाया बृहस्पतिवार के सवेरे काम लगाया तो गांव मलकपुर बुडेरान और उनसे संबंधित गांवों के किसान मजदूरों ने उसका विरोध किया और मांग की के सड़क के गड्ढे नहीं सड़क का पुनः निर्माण होना चाहिए सैकड़ों की संख्या में किसान मजदूर इकट्ठा रहे ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत को ग्रामीणों ने बुलवा कर समस्या को बताया उन्होंने जल एलआईयू के माध्यम से  अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया और और कहा जल्द किसानों के इस सड़क की समस्या का समाधान कराओ
धरने पर गज राम सिंह देवराज चौहान महेश यादव भाकियू नगर अध्यक्ष अजीम खान बंटी कुमार चौधरी बुढनपुर संत कुमार भूपेंद्र चौधरी राजीव यादव आलोक सिंह हरपाल प्रधान विकास चौधरी मारूफ विजेंदर त्यागी नीरज त्यागी चिरंजी यादव आदि मौजूद रहे!

No comments:

Post a Comment