Thursday, 22 December 2022

स्योहारा (डॉ उस्मान ज़ैदी)खंड विकास कार्यालय के डबाकरा हॉल में खंड शिक्षा अधिकारी श्री अजय कुमार की अध्यक्षता में 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ब्लाक बुढ़नपुर की समस्त आंगनवाड़ी एवम सहायिका कार्यकत्री ने प्रतिभाग किया

 कार्यक्रम का उद्देश्य निपुण भारत कार्यक्रम के अंतर्गत बाल वाटिका के द्वारा प्री प्राइमरी शिक्षा के द्वारा 4 वर्ष के बच्चों को अक्षर ज्ञान एवं खेल खेल में शिक्षा देना प्रमुख उद्देश्य था कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन के बाद श्री उज्जवल चौहान ब्लाक प्रमुख द्वारा की गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री उज्जवल चौहान ,विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी रामकुमार एडीओ आईएस बी दिनेश कुमार, डाइड मेंटोर श्रीमती निशा राजपूत , बाल विकास परियोजना अधिकारी पुष्पा देवी  ,कुलदीप चौधरी अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बुढ़नपुर, अकादमिक रिसोर्स पर्सन अनुपम कुमार उपस्थित रहे मंच का संचालन कपिल कुमार द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम में वैभव चौधरी, मोहम्मद शादाब ,हर्षवर्धन शर्मा, सुनील कुमार, विकुल चौधरी एवं समस्त स्टाफ बीआर सी द्वारा प्रतिभाग किया गया।

No comments:

Post a Comment