Friday 7 April 2023

लखनऊ*निकाय चुनाव में धनराशि खर्च की सीमा निर्धारित

*लखनऊ*

निकाय चुनाव में धनराशि खर्च की सीमा निर्धारित

यूपी निर्वाचन आयोग ने जिलों को जारी किए निर्देश 

मेयर पद के प्रत्याशी के लिए 35-40 लाख खर्च सीमा

पार्षद प्रत्याशियों के लिए 3 लाख रुपए खर्च सीमा 

नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 9-12 लाख खर्च सीमा

सदस्य नगर पालिका परिषद के लिए 2 लाख खर्च सीमा

अध्यक्ष नगर पंचायत 2.5 लाख रुपए खर्च सीमा

सदस्य नगर पंचायत के लिए 50 हजार खर्च सीमा.
*नौ अप्रैल तक हो सकती है नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा, अंतिम आरक्षण आज जारी होगा*

*नगरीय निकाय चुनाव* में *अंतिम आरक्षण की अधिसूचना* शुक्रवार शाम तक *जारी हो सकती है।* नगर विकास विभाग को *अनंतिम आरक्षण पर आज तक 832 आपत्तियां मिली है।* जिनको लेकर *विभाग ने इनका निस्तारण शुरू कर दिया है*
प्रदेश की *762 में से 760 नगरीय निकायों में चुनाव की तारीखों का एलान 9 अप्रैल तक हो सकता है।* 
सूत्रों का कहना है कि *शुक्रवार को सभी आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम अधिसूचना* जारी की जाएगी।
*अंतिम आरक्षण की अधिसूचना* और *प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग* को भेजा जाएगा। *आयोग निकाय चुनाव दो से तीन चरण में कराने का कार्यक्रम जारी कर सकता है।* चुनाव की *तारीखों का एलान शुक्रवार देर शाम से 9 अप्रैल तक कभी भी किया जा सकता है।* सूत्रों के मुताबिक *सरकार का भी प्रयास है कि आयोग जल्द से जल्द चुनाव कार्यक्रम जारी करे,* आयोग को *चुनाव कार्यक्रम जारी करने की तैयारियां करने के संकेत दिए गए हैं।*

No comments:

Post a Comment