Tuesday, 17 March 2026

आज से मौसम में होगा परिवर्तन नवरात्र में जौनपुर और आसपास दवा आदि तेज हवाएं और हल्की वर्षा के संकेत -डॉ दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि एवं निदेशक

आज से मौसम में होगा परिवर्तन नवरात्र में जौनपुर और आसपास दवा आदि तेज हवाएं और हल्की वर्षा के संकेत -डॉ दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि एवं निदेशक 

पूरे भारत में मौसम परिवर्तन के बाद अब जौनपुर और आसपास मौसम परिवर्तन की बारी है आज 17 मार्च को सुबह 5:00 से 5:00 बजे तक जौनपुर और आसपास काफी घने मध्यम बादल छाए रहेंगे लेकिन वर्षा नहीं होगी अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा ‌ इस बीच हवा की दिशा दक्षिणी दक्षिणी पूर्वी और गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा होगी प्रदूषण की मात्रा कम होगी और वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 से 160 हो जाने से हवा काफी ताजी और स्वच्छ महसूस होगी पराबैंगनी किरणों की तीव्रता 4-6 रहेगी जो मध्यम है।

कल के मौसम के बारे में अनुमान है कि अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा हवा की दिशा बदलकर पूर्वी उत्तरी पूर्वी हो जाएगी हवा की दिशा तीन-चार दिन लगातार परिवर्तित होती रहेगी बाकी वह गुणवत्ता सूचकांक पराबैंगनी किरणों की तीव्रता प्रदूषण और गंदगी की मात्रा आज की तरह ही विद्यमान रहेगी ‌ तापमान और अन्य दशाएं भी लगभग इसी तरह रहेंगे 

19 मार्च से मौसम में और भी तेज परिवर्तन होगा और बादलों की आवाजाही बहुत तेज हो जाएगी ‌ इसके बाद 20 मार्च के दिन माता रानी का अभिषेक करने के लिए जौनपुर सुल्तानपुर प्रतापगढ़ भदोही सोनभद्र प्रयागराज अयोध्या अंबेडकर नगर आजमगढ़ गाजीपुर और आसपास के जनपदों में कहीं-कहीं बूंदाबादी तो कहीं हल्की वर्षा के योग हैं अधिक वर्षा नहीं होने से खेती को नुकसान नहीं करेगा। इतना अवश्य है की जबरदस्त बिजली की चमक गरज झंझा झकोर घन गर्जन वज्रपात वारिदमाला ‌ का दृश्य अनेक स्थानों पर तेज हवाओं के साथ दृश्य मन होगा इससे मौसम में ठंड भी आएगी और मौसम का परिवर्तन भी होगा और मौसम में गंदगी और प्रदूषण की मात्रा कुछ समय के लिए ही सही लेकिन घट जाएगी ‌ कुछ जगह ओलावृष्टि से नुकसान भी हो सकता है

यह मौसम के परिवर्तन की सारी गतिविधियां पश्चिम के हल्के विक्षोभ के कारण और अरब सागर बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न दबाव और जल की सतह गर्म होने के कारण बन रहे हैं हमारे केंद्र द्वारा पहले भी लिखा गया था कि मार्च बहुत ही परिवर्तित हलचल वाला और बूंदाबांदी वर्षा वाला मौसम रहेगा कहानी-कहानी ओलावृष्टि हो सकती है लेकिन जौनपुर और आसपास ऐसी कोई भी संभावना नहीं है।

20 मार्च से तापमान में अचानक बहुत तेज गिरावट आएंगे और यह 36 डिग्री से घटकर 32 डिग्री हो जाएगा और न्यूनतम तापमान भी 22 23 डिग्री से घट कर 17 18 डिग्री तक आ जाएगा और 22 मार्च से मौसम फिर सामान्य हो जाने की आशा है इसके बाद एक सप्ताह से 10 दिन का मौका किसानों को अपने फसल काटने और उसको मड़ाई करने के लिए मिलेगा इस अवसर का लाभ सभी को उठाना चाहिए‌ मार्च के अंतिम भाग और अप्रैल के प्रथम सप्ताह में मौसम में एक बार फिर से परिवर्तन देखने को मिलेगा

No comments:

Post a Comment