विशेष जागरूकता अभियान की विशिष्ट समिति में डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह का चयन
डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल जनपद न्यायालय जौनपुर का गांधी जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में विशेष जागरूकता अभियान की विशिष्ट समिति में चयन किया गया है। उनके साथ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र प्रसाद यादव अरविंद कुमार चौबे लिपिक और शिव शंकर सिंह पैरा लीगल वालंटियर इस समिति में है यह समिति विद्यालय के किशोर बालक बालिकाओं को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के विषय पर चुने गए विद्यालयों में जाकर सरल और सही जानकारी देकर 500 एक्ट के प्रावधानों से उनको अवगत कराते हुए इस विषय में जागरूक करने का दायित्व सौंपा गया है इस अवसर पर जनपद के प्रबुद्ध लोगों परिजनों और प्रेस तथा मीडिया से जुड़े लोगों ने डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दिया है ज्ञात होगी डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह 35 वर्षों से लगातार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में परामर्शदाता मध्यस्थता अधिकारी स्थाई लोक अदालत पीठ में सदस्य सहित विविध पदों पर कार्य कर चुके हैं
No comments:
Post a Comment