Tuesday, 2 August 2022

**नगर में धूमधाम व भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुई ऐतिहासिक साष्टांग दण्डवत यात्रा*

**नगर में धूमधाम व भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुई ऐतिहासिक साष्टांग दण्डवत यात्रा*


              ------------
जौनपुर -- नगर में बोलबम दण्डवत कांवरिया संघ,जौनपुर द्वारा भव्य स्तर पर साष्टांग दण्डवत यात्रा का आयोजन प्रत्येक वर्ष नागपंचमी के शुभ अवसर पर किया जाता है। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य तरीके से दण्डवत यात्रा निकाली गई,जिसमें भक्तों,श्रद्धालुओं व आयोजकों का उत्साह देखते ही बनता था। ऐतिहासिक साष्टांग दंडवत यात्रा हनुमान घाट से प्रारंभ होकर अपने निर्धारित रास्ते चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा,नवाब यूसुफ रोड से होते हुए बड़ी मस्जिद क्षेत्र स्थित भगवान शंकर जी के जागेश्वर नाथ मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई, जिसमें हजारों की संख्या में भगवान शिव जी के भक्त बोल बम का नारा गुंजायमान करते हुए चल रहे थे। कोरोना काल के दौरान लगाए गए प्रतिबन्धों के कारण मुरझाया हुआ उत्साह मानो इस वर्ष अपनी क्षतिपूर्ति कर रहा हो,ढोल,नगाड़ो व डीजे की सुमधुर ध्वनि और कांवड़ियों की भीड़ देख कर ऐसा ही प्रतीत हो रहा था। इस पुण्यदायी अवसर पर स्थान-स्थान पर प्रसाद वितरण तथा शीतल जल, बिस्किट आदि का वितरण समाजसेवीगण करते नजर आ रहे थे। नगर में चांद मेडिकल तिराहे नवाब युसूफ रोड पर  भारत स्काउट एंड गाइड के तत्वाधान में जौनपुर के स्काउट प्रशिक्षक व पत्रकार निसार अहमद व सनी मौर्य भी श्रद्धालु कांवड़ियों की सेवा में पीछे नहीं रहे ,अपना स्टाल लगाकर पानी,बिस्किट, तथा मिष्ठान का वितरण किया और दूर से आए हुए शिव भक्तों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस सराहनीय कार्य को बोल बम कांवरिया संघ ने सराहा और कहा कि नर सेवा नारायण सेवा,भक्तों की सेवा करना सबके बस की बात नहीं भगवान जिस को इस नेक कार्य के लिए चुनते हैं वही इस पुण्य कार्य को कर पाता है।

        उपेंद्र श्रीवास्तव

अमरेंद्र श्रीवास्तव cameraman







Monday, 1 August 2022

*पत्नी,गर्लफ्रैंड और अविश्वास….*सरकारी नौकरी में कहीं दूर….अकेले रहने वाले पतियों के पासजब कभी पत्नी पहुँचती हैसामान्य तौर पर उसकी ख्वाहिशकुछ भी नहीं होती…लेकिन…घर के एक-एक सामान परउसकी उपयोगिता औरउसके सापेक्ष कदरदान परवह दृष्टिपात अवश्य करती है….

*पत्नी,गर्लफ्रैंड और अविश्वास….*


सरकारी नौकरी में कहीं दूर….
अकेले रहने वाले पतियों के पास
जब कभी पत्नी पहुँचती है
सामान्य तौर पर उसकी ख्वाहिश
कुछ भी नहीं होती…लेकिन…
घर के एक-एक सामान पर
उसकी उपयोगिता और
उसके सापेक्ष कदरदान पर
वह दृष्टिपात अवश्य करती है….

मौका निकाल कर-नजरें बचाकर
मोबाइल का व्हाट्सएप संदेश,
हिसाब-किताब की डायरी
जरूर चेक करती है…..!
(जमाना बदल गया है न….
पहले चिट्ठियां तलाशती थी…)
और खोज लेती है….
अपने मतलब की बातें
शिकायत और उलाहना के लिए..
क्योंकि ऐसी मान्यता है कि
बिना शिकायत और उलाहना के
पत्नियों की कदर नहीं होती…!
कुछ अच्छे पलों का विश्वास लेकर
घर से चली पत्नी
इस तरह अब मनमुटाव और
खटास में बदल देती है दिनचर्या
शुरू होने लगती है
आपसी खटपट और बुराई…
इसका निराकरण करते-कराते
और मान-मनौअल में ही
सारा समय निकल जाता है
इनको बुद्धत्व तब प्राप्त होता है
जब वापसी का समय हो जाता है
शायद इन्हीं समस्याओं से
निजात पाने को और
इनकी तिरछी नजर से बचने को
अधीर मना होकर चोरी-चुपके
पत्नी व्रतधर भी रख लेता है
कम से कम एक अदद गर्लफ्रेंड
कुछ ज्यादा हो तो भी
संदेह का विषय नहीं….और….
इन्हीं पर लुटाता है अपना खजाना
असंतुष्टि भरे मन का और
बैंक में छुपाए हुए काले धन का
समाज को इसका भान
तभी हो पाता है….जब…
इन पर एक-आध छापे,
अखबार में छप जाते हैं….
मित्रों आज का दौर तो देखो
बैंक और बीबी दोनों…
अविश्वास के दायरे में है
शायद इसीलिए समाज में भी
गर्लफ्रेंड को मान्यता मिल गई है
मित्रों आश्यर्य भी होता है कि…
देर-सवेर भेद खुल ही जाता है
जो इज़्ज़त और दौलत इनके पास
कथित तौर पर सुरक्षित रखते हैं
दुनिया के सामने आ ही जाता है
फिर भी उनका मन यही मानता है
कि जीवन में पत्नी के अलावा
एक-आध गर्लफ्रेंड जरूर हो जाए
भले ही बाद में भेद खुल जाए….
भले ही बाद में भेद खुल जाए….

*रचनाकार…*
*जितेन्द्र कुमार दुबे*
*अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर,जनपद-जौनपुर*

बरेली 01 अगस्त 2022ः इज्जतनगर मंडल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को संरक्षित, सुरक्षित, समयबद्ध एवं आरामदायक, रेल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। रेल यात्रा के दौरान सभी परिवादों, शिकायतों अथवा समस्याओं के निराकरण के लिए रेल प्रशासन द्वारा एकल खिड़की ’’रेल मद्द एप’’ उपलब्ध कराया गया है। यानि रेल यात्रा के दौरान यात्रियों के समक्ष आने वाली सभी कठिनाईयांे का एक ही प्रभावकारी एवं सफल उपचार ’’रेल मद्द एप’’ है। इज्जतनगर मंडल इसके निमित्त 24x7 सक्रिय रुप से कार्यरत है। यकीन मानिये मंडल को ’’रेल मद्द एप’’ पर प्राप्त होने वाली शत्-प्रतिशत शिकायतों का निपटारा मात्र 7 मिनट में पूर्ण ग्राहक संतुष्टि के साथ किया जा रहा है, जिसके परिणाम-स्वरुप टिप्पणी की औसत रेटिंग ’उत्कृष्ट’ प्राप्त हो रही है।

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल
प्रेस विज्ञप्ति

बरेली 01 अगस्त 2022ः इज्जतनगर मंडल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को संरक्षित, सुरक्षित, समयबद्ध एवं आरामदायक, रेल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। रेल यात्रा के दौरान सभी परिवादों, शिकायतों अथवा समस्याओं के निराकरण के लिए रेल प्रशासन द्वारा एकल खिड़की ’’रेल मद्द एप’’ उपलब्ध कराया गया है। यानि रेल यात्रा के दौरान यात्रियों के समक्ष आने वाली सभी कठिनाईयांे का एक ही प्रभावकारी एवं सफल उपचार ’’रेल मद्द एप’’ है। इज्जतनगर मंडल इसके निमित्त 24x7 सक्रिय रुप से कार्यरत है। यकीन मानिये मंडल को ’’रेल मद्द एप’’ पर प्राप्त होने वाली शत्-प्रतिशत शिकायतों का निपटारा मात्र 7 मिनट में पूर्ण ग्राहक संतुष्टि के साथ किया जा रहा है, जिसके परिणाम-स्वरुप टिप्पणी की औसत रेटिंग ’उत्कृष्ट’ प्राप्त हो रही है। 

रेल यात्री शिकायत निवारण एवं प्रबंधन प्रणाली ’’रेल मद्द एप’’ यात्रियों को फोन अथवा वेब के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की अनुमती देता है। साथ ही एप में फोटो अपलोड करने का विकल्प भी है। यात्री द्वारा शिकायत दर्ज करने पर रेलवे प्रशासन द्वारा किये गई कार्यवाही के बारे में सूचित करने हेतु एस.एम.एस. के माध्यम से एक त्वरित आ.ई.डी. प्राप्त होती है। साथ ही ’’ रेल मद्द एप ’’ उनकी शिकायतो के निवारण की स्थिति पर रीयल टाईम फीडबैक देता है। इसके लिए यात्री को एक आनलाईन फाँर्म भरना होता है, जिसमें शिकायत संबंधित विवरण, घटना की तिथि, घटना स्थल इत्यादि की जानकारी देनी होती है। यात्री इसमें अपनी शिकायत विस्तृत रुप से लिख सकते हैं।

यदि आप इज्जतनगर मंडल के द्वारा प्रदान की जा रही ट्रेन सेवाओं से यात्रा कर रहे है और कोच मे पंखे न चलना, लाईट न जलना, ए.सी. का काम न करना, प्रसाधन में गंदगी या पानी की अनउपलब्धता, मोबाईल चार्जर सुविधा का ठीक से कार्य न करना, महिला व आरक्षित कोच में अनाधिकृत यात्रियों द्वारा यात्रा, यात्रा के दौरान किसी वस्तु का छूट जाना अथवा चोरी हो जाना, गंदे बेडरोल की आपूर्ति इत्यादि जैसी शिकायतों के निराकरण हेतु ’’रेल मद्द एप’’ के व्यापक उपयोग से लाभ उठाया जा सकता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री विनीत जायसवाल द्वारा किया गया थाना सिविल लाइन का औचक निरीक्षण तथा सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।*

*प्रेस नोट*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री विनीत जायसवाल द्वारा किया गया थाना सिविल लाइन का औचक निरीक्षण तथा सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।*
           अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर, श्री विनीत जायसवाल महोदय द्वारा आज दिनांक 01.08.2022 को थाना सिविल लाइन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा सर्वप्रथम महिला हेल्प डेस्क को गहनता से जाँचा परखा गया जिसमें आवेदिका/आने वाली पीड़िता का नाम,पता आदि एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान का विवरण उल्लेखित के संबंध में जानकारी की गयी तदोपरान्त थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचक कक्ष का निरीक्षण किया गया । मालखाने में रखे शस्त्रों की साफ सफाई व रख रखाव का निरीक्षण किया व थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई। महोदय द्वारा त्यौहार रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नये सिरे से टॉप-10 अपराधियो को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । महोदय द्वारा शराब, मादक पदार्थ, खनन, पशु, वन भू-माफिया आदि माफियाओं के बारे मे जानकारी कर इस प्रकार के अपराधो में संलिप्त अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत की गई कार्यवाही तथा उनके विरुद्ध पंजीकृत किये गए गैंगस्टर अधि0 के अभियोगो में वांछित अभियुक्तों की स्थिति की समीक्षा की गई। गैंगस्टर अधि0 के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने एंव जनपद मे खनन, शराब/अवैध मादक पदार्थ तस्कर, पशु, वन तथा भूमाफियाओं को गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों को अभियान चलाकर चिन्हित कर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कडी कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चैकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
         वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर में खडें माल मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन को निर्देशित किया गया । साथ ही थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों से वार्ता की गयी तथा उनकी समस्याओं को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखने एवं लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु थाना प्रभारी सिविल लाइन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।  

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR*

वर्क बिजनौर चैप्टर के सदस्यों ने सप्रेम भोजन वितरण किया !

वर्क बिजनौर चैप्टर के सदस्यों ने सप्रेम भोजन वितरण किया !
मुकेश कुमार 

चांदपुर - वर्क बिजनौर चैप्टर के सदस्यों ने दोपहर में चांदपुर के विभिन्न स्थानों पर सप्रेम भोजन वितरण किया जिससे लगभग 400 लोग लाभान्वित हुए !  सदस्यों में डॉ फरहान अनवर , डॉ सरताज , मुजाहिद जाफरी आदि ने मिलकर सेवा की और भारत को विश्व गुरु बनाने हेतु सतयुग आगमन एवं अखण्ड भारत के विषय में लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया ।
सदस्यों ने बताया कि वर्क संस्था पिछले 35 वर्षों से पूरे विश्व में इन पांच सिद्धांतों (शांति , एकता , सेवा , ज्ञान , सहयोग) के साथ  विभिन्न प्रकार के कल्याणकारी कार्यों में प्रगतिशील है । सदस्यों ने  अपील करते हुए सर्व समाज को एक दूसरे की सेवा के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया ।
सदस्यों ने बताया कि सेवा करने से मन को शांति मिलती है !
सभी ने वर्क संस्था के सदस्यों को इस नेक काम के लिए दुआएं और आशीर्वाद दिया और यह आयोजन पूरे नगर में चर्चा का विषय बन गया ।

जीतमल देवता पर हवन के बाद प्रसाद वितरित किया गया

जीतमल देवता पर हवन के बाद प्रसाद वितरित किया गया

मुकेश कुमार 

मंडावर थाना क्षेत्र रतनपुर रियाया के महेंद्र शर्मा के द्वारा जीतमल देवता पर हवन पूजन के बाद हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। पंडित आचार्य शिवकुमार शर्मा और यजमान महेंद्र शर्मा के द्वारा हवन व पूजन उनके द्वारा संपन्न किया गया इसमें बहुत श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। और उसके बाद प्रसाद वितरित किया गया और सुख शांति की कामना की। प्रसाद वितरित करने में उपस्थित रहे। महेंद्र शर्मा यशपाल शर्मा योगेंद्र शर्मा पवन शर्मा भुरेनदर शर्मा शिवकुमार शर्मा भोपाल सिंह देव शर्मा माधव शर्मा कमलेश शर्मा रेशम शर्मा सुनीता शर्मा नीतू शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

अधिकारी मस्त सड़कें हुई पस्त मंडावर चंदक मार्ग अपनी बदहाली पर बहा रहा है आंसू : रिपोर्टर मुकेश कुमार

अधिकारी मस्त सड़कें हुई पस्त 

मंडावर चंदक मार्ग अपनी बदहाली पर बहा रहा है आंसू

मुकेश कुमार 


आखिरकार प्रशासन किस हादसे का इन्तेजार कर रहा है 


मंडावर से चंदक मार्ग मॉडर्न एरा स्कूल के सामने जो टूटी हुई सड़क है वहां का नजारा देखने लायक हो गया है सड़को में गड्ढे नही गढ़ो में सड़क तब्दील गयीं है लेकिन वहां से कोई अधिकारी गुजरता है तो अपने आंखे बंद करके निकल जाता  है जहाँ एक ओर सूबे के मुख्यमंत्री गढा मुक्त सड़क अभियान के लिए लाखों करोड़ों खर्च करने के लिए तैयार है वहीं दूसरी ओर कुछ अधकारी योगी सरकार के आदेशों कि धज्जिया  उड़ाती नजर आ रही है और लगातार प्रसाशन इन कार्यो को पलीता लगा रहे है अगर बात करें राजनेताओं विधायकों की तो चुनाव के समय में बड़े बड़े वादे करते नज़र आते है लेकिन विकास कार्य की बात आते ही चुप्पी साध लेते है 
मंडावर से चंदक मार्ग में  जगह जगह गढ़े हो जाने के कारण सड़क काफी खस्ताहाल हो गयी है  और वहां पर हर समय पानी भरा रहता है जिससे आने जाने वाले राहगीरों और स्कूल के बच्चों को  परेशानी का सामना करना पड़ता ओर सावन मास में कावड़ियों को भी इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा मार्डन एरा स्कूल के सामने कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है इसका जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा कांवड़ मेले पर भी किसी अधिकारी ने भी इस सड़क पर ध्यान नहीं दिया
मंडावर बिजनौर से संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट