स्योहारा डॉ उस्मान जैदी,आज दिनांक 02-01-2022 को बिड़ला पब्लिक कन्या इंटर कॉलेज स्योहारा में, राष्ट्रीय सेवा योजना, की एक इकाई विशेष शिविर का द्वितीय दिवस रहा, पंचायत भवन (खलीलपुर) सर्वेक्षण में आज का विषय,"स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना था।जिसकी अध्यक्षता कु.सना परवीन कर रही थी। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती संगीता ने स्वयं सेविकाओं को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमें अपने आस पड़ोस की सफाई के माध्यम से ही हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं ये एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जहां स्वच्छता होगी वहीं अच्छा स्वास्थ्य होगा। स्वयं सेविकाओं ने उनकी बातों को ध्यान पूर्वक सुना।ग्रामीण सर्वेक्षण के दौरान स्वयं सेविकाओं ने गांव में घूम घूम कर लोगो को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया, जिसमें उन्होंने ग्रामीण वासियों को अपने आसपास कूड़ा न इकट्ठा करने, अपने घर की सफाई एवं अपने शरीर की सफाई के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। ग्रामीणों ने भी साफ सफाई एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने का आश्वासन दिया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
फरीदाबाद में अलफलाह विश्वविद्यालय के चारों ओर आतंक का कारखाना पकड़ा गया है जिसमें अंडरग्राउंड 200 वर्ग मीटर का एक भयानक गोला बारूद बम बनाने ...
-
* अब भी खाओगे घर से बाहर, होटल दुकान की पनीर??* हाईवे पर किसी सस्ते से सस्ते ढाबे में खाना खाइये, मेन्यू में कम से कम 6 आइटम पनीर के होंगे ...
-
* एक दिन की छुट्टी मतदाता बनाएगी लापरवाही जिंदगीभर की मतदाता सूची से छुट्टी कर देगी* चुन्ना आपको है। सभी प्रदेश और जनपद वासियों ...
No comments:
Post a Comment