Monday, 3 January 2022

खलीलपुर पंचायत घर में तृतीय दिवस स्वच्छता व स्वस्थ का प्रचार प्रसार किया!!

खलीलपुर पंचायत घर में तृतीय दिवस स्वच्छता व स्वस्थ का प्रचार प्रसार किया!!

स्योहारा डॉ उस्मान ज़ैदी,
आज दिनांक:- 03/01/2022 को बिड़ला पब्लिक कन्या इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल श्रीमती डॉ• रंजना शुक्ला के नेतृत्व में *राष्ट्रीय सेवा योजना* की एक इकाई के विशेष शिविर का तृतीय दिवस पंचायत घर खलीलपुर में लगाया गया। आज का विषय - *संतुलित आहार एवं पोषण* रहा। 
आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती शील सिंह ( प्रवक्ता- बिड़ला पब्लिक कन्या इंटर कॉलेज रही। उन्होंने मां,सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर आज के कार्यक्रम की शुरुवात की व स्वयं सेविकाओं को संतुलित आहार एवम् पोषण का प्रचार प्रसार करने के लिए प्रेरित किया।
      कार्यक्रम अधिकारी कु. मीनू शर्मा के मार्गदर्शन पर स्वयं सेविकाऐं दल बनाकर गांव में उपरोक्त विषय पर जागरूकता हेतु गई। लोगों को चार्ट व पोस्टर्स के माध्यम से संतुलित आहार व पोषण की आवश्यकता के संबंध में जानकारी दी। लोगों को उचित पोषण न लेने के कारण होने वाली विभिन्न बीमारियों के विषय में भी बताया। इस विषय में गांव की महिलाओं व लड़कियों ने विशेष रुचि दिखाते हुए अपने भोजन में संतुलित पोषण सम्मिलित करने के लिए कहा।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका श्रीमती रीता अग्रवाल का भरपूर सहयोग रहा। स्वयंसेविका सलोनी, मुस्कान, वैशाली, आलिया, व अंतिम ने महत्वपूर्ण
भूमिका निभाई। इस विषय पर सभी स्वयं सेविकाओं ने  गांव में *असली पूंजी, स्वस्थ काया* व *सही पोषण, देश रोशन* जैसे नारे लगा रैली भी निकाली।

No comments:

Post a Comment