Monday 30 September 2024

आगामी मौसम और देश दुनिया में होने वाली प्रमुख घटनाएं

आगामी मौसम और देश दुनिया में होने वाली प्रमुख घटनाएं 


आने वाले 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक जौनपुर उत्तर प्रदेश और संपूर्ण भारत में मौसम सामान्य रूप से साफ रहेगा 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के बीच जौनपुर और उत्तर प्रदेश तथा उत्तर भारत में एक बार हल्की वर्षा होने की संभावना बन रही है जबकि दक्षिणी भारत में केरल से गुजरात के तटीय भागों में और तमिलनाडु कर्नाटक के कुछ भागों में बंगाल और पूर्वोत्तर भारत तथा उड़ीसा के कुछ भागों में लौटती हुई मानसूनी हवाएं कुछ वर्षा करेंगी

 भारत में कल 30 सितंबर को मानसून की वर्षा अंतिम रूप से समाप्त हो चुकी है और इस वर्ष संपूर्ण भारत में 107 प्रतिशत मानसूनी वर्षा हुई है जो पिछले कई वर्षों में सबसे अच्छी रही है जबकि उत्तर प्रदेश में सामान्य वर्षा हुई है जौनपुर और पूर्वांचल के जनपदों में 70 से 90 प्रतिशत वर्षा हुई है


 और हमारे केंद्र का 105 प्रतिशत से अधिक औसत वर्षा देश में होने का अनुमान सही सिद्ध हुआ है सामान्य रूप से पूरे देश में दिन में एक बार गर्मी 10 दिनों तक उमस के साथ कायम रहेगी लेकिन धीरे-धीरे यह पश्चिम और ध्रुव हवाओं के कारण ठंड में बदल जाएगी और ऐसी आशा की जा सकती है कि 15 अक्टूबर तक हल्की ठंड पडना प्रारंभ हो जाएगी जबकि पिछली बार यह 15 नवंबर से शुरू हुई थी


 सुबह शाम और रात काफी सुहावना रहेगा इस समय वायु प्रदूषण भी कम रहेगा और वायु गुणवत्ता सूचकांक उत्तरी भारत में 50 से लेकर 150 के बीच महानगरों में 100 से 200 के बीच और दक्षिण भारत में 50 से 100 के बीच रहेगा पराबैंगनी किरणों की तीव्रता दोपहर में तेज रहेगी औसत तापमान उत्तरी भारत में न्यूनतम 25 से 28 और अधिकतम 32 से 35 के बीच रहेगा जबकि दक्षिणी भारत में यह तापमान 27 से 29 और 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच और हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों में 15 से 20 न्यूनतम और 22 से 25 अधिकतम रहेगा 


आने वाले दिनों में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में मौसम के विभिन्न कारकों से एक विक्षोभ पैदा होगा जिससे भारत के अनेक भागों में हल्की वर्षा की संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है हिमालय की ऊंचाई वाले अनेक स्थानों पर हिमपात भी होगा इसी कालखंड के दौरान हिमालय क्षेत्र दिल्ली नोएडा गुजरात और महाराष्ट्र क्षेत्र में हल्के भूकंप और चीन जापान क्यूबा हवाना दक्षिण पूर्व एशिया और दक्षिणी अमेरिका में एक तेज और दो मध्यम भूकंप एक चक्रवात दो बवंडर विनाशकारी सिद्ध होंगे


 यूरोप और अमेरिका में और कुछ अन्य क्षेत्रों में जल प्रलय की घटनाएं होंगी देश दुनिया के अनेक भागों में तनाव बढ़ेगा इसराइल और ईरान में युद्ध होने की प्रबल संभावना है यूक्रेन लगभग पराजय के कगार पर पहुंच जाएगा और जब रूस यूक्रेन युद्ध हुआ था तब की गई मेरी भविष्यवाणी सही होगी इस वर्ष के अंत तक यूक्रेन रूस के अधीन हो जाएगा


 इन 10 दिनों में समुद्र और अंतरिक्ष में महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे और 2 अक्टूबर को होने वाला सूर्य ग्रहण दुनिया भर में विनाश की भयंकर आंधी पैदा करेगा जिससे जल थल नभ मैं भीषण दुर्घटनाएं शीत युद्ध और युद्ध की घटनाएं तेज हो जाएगी कुछ भयानक अस्त्रों का प्रयोग किया जाएगा आतंकवादी बहुत बड़ी संख्या में मारे जाएंगे और उनके समर्थक देशों की कमर टूट जाएगी भारत में न्यायपालिका और सत्ता पक्ष का टकराव तेज होगा बंगाल में कुछ नया कांड होगा


 भारत में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार घूसखोरी लालफीताशाही अपराधियों अपराध साइबर अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच जाएगा तोड़फोड़ करने वाले रेल पटरियों को उखाड़ने वाले और दंगा फसाद हिंसा करने वाले गैंग के पीछे बड़ी हस्तियों का पर्दाफाश होगा इस तरह अनेक चित्र विचित्र आश्चर्यजनक घटनाएं इन 10 दिनों में देखने को मिलेंगे उत्तर प्रदेश में योगी जी को अच्छी सफलता प्राप्त होगी कमला हैरिस के प्रथम अत्यंत प्रबल है लेकिन अंत में नाटक की परिवर्तन होने वाला है डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि निदेशक मौसम पूर्वानुमान विज्ञान अनुसंधान केंद्र जौनपुर 7017713978

No comments:

Post a Comment